अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कॉमरेड शहीद शंकर गुहा नियोगी जी की शहादत दिवस 28 सितम्बर को

कॉमरेड शहीद शंकर गुहा नियोगी जी की शहादत दिवस 28 सितम्बर को

देश 24 लाइव न्यूज़ रिपोर्टर राजा खान  जिला ब्यूरो बालोद

संघर्ष और निर्माण के प्रेरणास्त्रोत कॉमरेड शहीद शंकर गुहा नियोगी जी की शहादत दिवस 28 सितम्बर के अवसर पर जन मुक्ति मोर्चा (छ.ग.) द्वारा 02 दिवसीय कार्यक्रम दल्ली राजहरा में चरणबद्ध रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। 

कार्यक्रम का उद्देश्य

01- सरकार द्वारा बस्तर के प्राकृतिक संपत्ति और संसाधनों को आदिवारियों से छीनकर अपने चहिते चंद पुजीपतियों के हाथो सौंपने की साजिश ।

02 – आदिवासियों का जनसंहार कर आदिवासी अस्मिता एवं संस्कृति को खत्म करने की साजिश ।

03 – किसान-मजदूरों, आदिवासीयों, मुलनिवासियों, दलितों के संविधान द्वारा प्राप्त अधिकारों को खत्म करनें की साजिश ।

04 – आर.एस.एस. द्वारा आदिवासियों का हिन्दुकरण कर साम्प्रादायिक मुद्दों में उलझाकर आदिवासी क्षेत्रों की खनिज संपदा को लुटने छीनने की साजिश के विरोध में आमजनता द्वारा किये जा रहे जन आंदोलन को समर्थन देते हुये, शहादत दिवस के अवसर पर शहीद हुये क्रांतिकारी साथियों को श्रद्धाजंली अर्पित करते है।

कार्यक्रम विवरण

दिनांक : 27-09-2025 दिन : शनिवार, सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक प्राकृतिक संपत्ति एवं संसाधन बचाव विषय पर संगोष्ठी सभा एवं शाम 06 बजे से लाल -हरा झण्ड़ा के सम्मान में फ्लैग मार्च

दिनॉक : 28-09-2025 दिन : रविवार, जंगल और आदिवासियों के जनसंहार के विरोध में जन प्रतिरोध रैली व आमसभा

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!