
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
दल्ली राजहरा- नगर के गुप्ता चौक, गोपाल टेक्सटाइल के सामने दुर्गा पंडाल का निर्माण में जूटे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई |

दुर्गा पंडाल के निर्माण में जुटे मजदूर सहकर्मी ने बताया कि दुर्गा पंडाल में काम करने आए दल्ली राजहरा के समीप घोटिया गांव के युवक डेमन रावटे उर्फ डेविड उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है | मृतक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई|
ये घटना तकरीबन रात्रि 3:00 बजे का बताया जा रहा है| मृतक को उपचार के लिए दल्ली राजहरा के शहीद अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित बताया दिया |

गुप्ता चौक में दिन में वाहनो की आवाजाही की वजह से देर रात काम किया जाता है बाजार की भारी भीड़ व गाड़ी मोटर के आवागमन के कारण देर रात्रि पंडालो को तैयार किया जा रहा था | राजहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है |

