Uncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

कुबेरेश्वर धाम में लगे ‘गैर हिंदुओं का आना मना’ लिखे बैनर, ऑटो चालकों को रोकने के लिए लगे पोस्टर

कुबेरेश्वर धाम में लगे ‘गैर हिंदुओं का आना मना’ लिखे बैनर, ऑटो चालकों को रोकने के लिए लगे पोस्टर

देश 24X7 लाइव न्यूज नेटवर्क जिला संवाददाता प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

MP News: बैनर में लिखा था, ‘कुबेरेश्वर धाम प्रांगण पर गैर हिंदुओं का आना सख्त मना है।’ ये बैनर और पोस्टर बजरंग दल और वीएचपी कार्यकर्ताओं ने ऑटो चालकों को प्रवेश से रोकने के लिए लगाए थे।

सीहोर

Non-Hindus prohibited banners: सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम एक बैनर के कारण मंगलवार को फिर से सुखियों में आ गया। बताया जा रहा है कि यहां किसी हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने बाहर से आने वाले ऑटो चालकों को रोकने के लिए कुछ बैनर लगा दिए। बैनर पर लिखा कि ‘कुबेरेश्वर धाम प्रांगण पर गैर हिंदुओं का आना सख्त मना है’। विवादित पोस्ट का पता चलते ही एक वर्ग विशेष के लोग पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।(mp news)

बजरंग दल और विहिप ने लगाए बैनर, पुलिस ने हटवाए

कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) पर जगह-जगह लगाए गए विवादित बैनर पर सकल हिन्दू समाज और विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल को निवेदनकर्ता बताया गया है। हालांकि, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे इस तरह की हरकत के पक्ष में नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने ऑटो चालकों के विवाद (auto drivers dispute) के चलते ऐसे बैनर लगा दिए, बैनर हटवा दिए हैं। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर विरोध झेल चुके हैं, इस बार उनके आश्रम पर विवादित पोस्टर लगने को लेकर चर्चा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!