
बल्देवगढ़ के अंतर्गत करमासन हटा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।बच्चों की शिक्षाओं एवं किताबों को हथियार बनाओं शिक्षा ही देश हित मे है। भविष्य में शिक्षा ही ऐसा हथियार है । आप अपने अधिकार मांगने के लिए जायेंगे तो पहली सीढ़ी शिक्षा ही बनेंगी।
बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत करमासन हटा में बच्चों के अभिभावक को सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जब तक माता-पिता बच्चों को शिक्षा की ओर नहीं ले जाएंगे तब तक बच्चे आगे नहीं आएंगे शिक्षा सबसे बड़ा दुनिया में हथियार है।
महापुरुषों ने कहा था जो कोई शेरनी का दूध पिएगा वही व्यक्ति दहाड़ेगा महापुरुष का कहने का मतलब शिक्षा की ओर आकर्षित करना था।
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई बल्देवगढ़ थाना प्रभारी प्रीति भार्गव पुलिस स्टॉप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया बच्चों को कॉपी पेंसिल पेन रबर बिस्कुट देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहे हैं। छात्रों की व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी बल्देवगढ़ को निर्देशित किया।
जन प्रतिनिधि अभिभावक बच्चे ग्रामीण लोग उपस्थित रहे सराहनीय कार्य की ग्रामीणों ने एसपी महोदय उनकी टीम की प्रशंसा की। दिन-प्रतिदिन शिक्षा का स्तर कम होता जा रहा है।
स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार रोटी कपड़ा मकान यह पूर्ति होती रहें जीवन आरामदायक हो जाता है।


