
ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा. तिंदवारी कस्बे की पुरातन, पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर के रूप में क्षेत्र व कस्बे का मुख्य आकर्षण का केंद्र नवदुर्गा महोत्सव पर 12 दिवसीय श्री रामलीला के आयोजन की तैयारियों को लेकर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार देर शाम 8 बजे के बाद आयोजित हुई। जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कमेटी प्रबंधक आनंद स्वरूप द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित मैराथन बैठक में कमेटी महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा सर्व प्रथम पिछले साल की रामलीला का आय व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष की रामलीला की कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया गया। कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार लखेरा, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता राजन व उपप्रबंधक धीरज गुप्ता ने सुझाव देते हुए पूरे उत्साह के साथ आयोजन करने का आह्वान किया। मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, अतिथि दीर्घा, धनुष, लंका, संजीवनी, रामबारात तथा रावण पुतला दहन, कलाकार आवास, श्रृंगार कक्ष, टेंट और साउंड सर्विस की अलग अलग चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां जिम्मेदारियां सौंपी गई।बैठक में चंद्रशेखर गुप्ता किशुन, हुकुमचंद्र गुप्ता मुन्ना, राकेश कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार प्रजापति अध्यापक,व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष नमन कुमार गुप्ता,सुशील कुमार विश्वकर्मा, रवि गुप्ता मेहमान, नरेंद्र कुमार,शिवम,गोविन्द कुमार तिवारी, शिवम द्विवेदी, कृष्णा सोनी, अथर्व गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

