Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वाराणसी उत्तर प्रदेश। वाराणसी मे अधिवक्ताओं ने दारोगा और सिपही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.वर्दी फाड़ी कचहरी मे फोर्स तैनात. दारोगा सिपाही के साथ विभागीय काम से रिमांड लेने कचहरी गये थे.वकीलों से कहासुनी होने के बाद विवाद बढ गया.हंगामे के बाद कचहरी मे पुलिस फोर्स तैनात. कुछ हमलावरों की हुई पहचान। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

वाराणसी में वकीलों ने दरोगा और सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, कचहरी में फोर्स तैनात –

 

दरोगा सिपाही के साथ विभागीय काम से रिमांड लेने कचहरी गए थे. वकीलों से कहासुनी होने के बाद विवाद बढ़ गया.

हंगामे के बाद कचहरी में पुलिस फोर्स तैनात.

कुछ हमलावरों की हुयी पहचान

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

वाराणसी उत्तर प्रदेश

 

दिनांक 16/09/2025
वाराणसी :कचहरी में वकीलों ने दरोगा और सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. वर्दी तक फाड़ दी. दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई है. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा और सिपाही को बचाया. दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया. दरोगा की हालत गंभीर होने पर बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बड़ागांव थाने में तैनात दरोगा मिथिलेश प्रजााति एक सिपाही के साथ किसी काम से कचहरी गए थे. इस दौरान दरोगा मिथिलेश की किसी बात को लेकर वकीलों से कहासुनी हो गई. वकील दरोगा और सिपाही को पीटने लगे. दरोगा मिथिलेश प्रजापति जान बचाने के लिए भागे तो वकीलों ने दौड़ा लिया और बुरी तरह से पिटाई की. तहसील परिसर में भगदड़ की स्थिति बन गई.

पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची : सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए. खून से लथपथ दरोगा मिथिलेश प्रजााति को जिला अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. दी सेंट्रल बार एवं बनारस बार के पदाधिकारी ने वकीलों को समझाबुझाकर शांत कराया. भारी पुलिस बल देख संगठन ने घटना पर खेद जताया और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही.

डीएम बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : मौके पर पहुंचे डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह की घटना कचहरी में नहीं होनी चाहिए थी. दरोगा काम से कचहरी में आए थे. मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. कठोर कार्रवाई की जाएगी.

वहीं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरि मीणा ने कहा कि दरोगा मिथिलेश विभागीय काम से रिमांड लेने कचहरी आए थे. वकीलों ने उनके साथ मारपीट की है. सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. बार के सभी पदाधिकारियों से बात की है, उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और आश्वासन भी दिया है कि पुलिस स्तर से जो भी सख्त कार्रवाई आवश्यक होगी, वह सुनिश्चित की जाएगी. हमें बार का पूरा समर्थन मिला है. कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है.

जमीन विवाद से नहीं था दरोगा : बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले भेलूपुर में जमीन के प्रकरण को लेकर वकीलों और पुलिसकर्मियों में विवाद हुआ था. वकील दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मंगलवार को बड़ागांव थाने में तैनात दरोगा मिथिलेश प्रजापति कचहरी पहुंचे तो वकीलों का गुस्सा भड़क गया. कहासुनी के बाद विवाद मारपीट में बदल गया. बताया जा रहा है कि भेलूपुर में हुए विवाद से दरोगा मिथिलेश प्रजााति का कोई मतलब नहीं था. बावजूद वकीलों ने केवल पुलिस होने के चलते मारपीट की.
*सूत्रों की माने तो कचहरी में हुए बवाल में पुलिस द्वारा जो लोग चिन्हित किए गए। उनके नाम इस प्रकार हैं….!*

मोहित कुमार मौर्य, अजीत कुमार मौर्य, विशाल मौर्य, विनोद शुक्ला, अनूप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डीपी, रोहित गुप्ता, आलोक सौरभ पाठक, सत्येंद्र यादव, रोहित मौर्य, मनोज मौर्य, साहिल मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी सहित अन्य अज्ञात प्रमुख रूप से शामिल है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!