
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
दल्लीराजहरा -दल्लीराजहरा भाजपा सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला का शुभारम्भ जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने किया । डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पणएवं दीप प्रज्वलन कर भाजपा सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला को प्रारम्भ किया गया। श्री पवन साहू जी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात् मुख्य वक्ता श्री पवन साहू जी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उनके उद्बोधन से सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग की नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम मे उपस्तिथ अतिथिगणः जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू ,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे ,व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री गोविंद वाधवानी जी,पार्षद श्री भूपेंद्र श्रीनिवास,रमणी बाग, कार्यक्रम संयोजक श्री राकेश देवांगन, सह संयोजक श्री समर्थ लखानी हरीश बाघ मंडल महामंत्री श्री रमेश गुजर द्वारा सम्पन्न हुआ |

भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मे पालिकाध्यक्ष श्री तोरण साहू जी ने भी अपने विचार रखे।राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक श्री राकेश देवांगन जी ने किया। मंडल महामंत्री श्री रमेश गुजर जी ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई।

