Uncategorizedअन्य खबरेशहडोल

ग्राम पंचायतों में चल रहा भ्रष्टाचार का गंदा खेल ग्रामीणों का हक मार कर अपनी तिजोरियां भर रहे सरपंच सचिव

ग्रामीण गुणवत्ता हीन निर्माण कार्यों से परेशान

तेंदुआढ़ ll शहडोल

जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत तेंदुआढ़ में सभी निर्माण कार्यों में महिला सरपंच फूलबाई कोल के आँखों मे धुलझोंक कर सचिव ओमप्रकाश द्विवेदी व उपसरपंच राजेंद्र प्रसाद पटेल पंचायत मेट मंगलेश पटेल, व इंजीनियर रसूद्दीन खान के द्वारा बेहद भ्रष्टाचार किया गया है। ग्राम पंचायत में किए गए लघु तालाब, कंटून टंच, अर्दन डैम चेक, सोकता गढ्ढा के कार्य आधे-अधूरे हैं कागजों में पूरा बताकर राशि का आहरण कर लिया गया है। साथ ही साथ जो कार्य किये गये हैं, वह गुणवत्ताहीन हैं।

जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा जयसिंहनगर जनपद पंचायत सीईओ से की गई जांच कराने की मांग कि गई है। जिस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ग्राम पंचायत तेंदुआढ़ मे जनपद पंचायत apo भी आये लेकिन पंचायत सरपंच सचिव द्वारा हितग्राहियो को नहीं बताये, जिससे हितग्राही बहुत हताश महसूस कर रहा है APO के आने से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, न कुछ जाँच हुआ, अधिकारियों कि इसी निष्क्रियता के कारण कोई भी कार्रवाई ठीक से नहीं हो पा रही हैं।

ग्रामीण परेशान हैं, जिनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जिला प्रशासन से यह उम्मीद की जा रही है कि समय रहते पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!