Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

गणेश महोत्सव के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम प्रस्तुत किये गए मनमोहक नृत्य व गीत

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

कलाकारों ने प्रस्तुत किए मनमोहक कार्यक्रम बाँदा.गणेश भवन शास्त्री नगर में चल रहे गणेश महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने सुन्दर व मनमोहक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे समय तालियों की गणगणाहट से पंडाल गूँजता रहा। महोत्सव की शुरुवात गणेश भवन में विराजमान गणेश की प्रतिमा में आरती उतारकर की ज्ञी तत्पश्चात मेंहंदी व रंगोली प्रतियोगिता शुरू हुई l ज्योत्सना पुरवार, शकुंतला गुप्ता व डॉक्टर कल्याणी गोरे के खुशाल मार्गदर्शन व नेतृत्व में बालिकाओ ने अपने अपने हाथो में मेहंदी रचाकर प्रदर्शित किया इसी प्रकार बच्चों द्वारा रंगबिरंगी रंगोली सजाई गई जिसमे गणेश जी की मूर्ति फूलपत्ती व राष्ट्रीय ध्वज आदि विभिन्न विधाओं को प्रदर्शित किया गया था जिनको सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया तत्पश्चात श्रद्धा निगम व निशा गुप्ता कि मानदर्शन में स्थानीय कलाकारो द्वारा सांस्तकृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की गई सभी कलाकार रंगबिरंगे परिवेश में नृत्य व गीत प्रस्तुत कर छटा बिखेर रहे थे,म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारो ने शानदार प्रस्तुति दे कर वाहवाही लूटी जिले के मशहूर कलाकारो ने सुंदर गीत की प्रस्तुति देकर साथ ही नाटक का सुंदर मंचन कर लोगों का मन मोह लिया तिरंगे झंडे के साथ नन्हे मुँहे कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रमों को देखने व सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा । नूतन बाल समाज के संरक्षक अशोक त्रिपाठी जीतू ने सभी कलाकारों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन संजय काकोनिया ने अपने सुमधुर स्वरों से किया कार्यक्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, अशोक कुमार अवस्थी, विद्यासागर द्विवेदी, सुशील कुमार तिवारी, निखिल सक्सेना, नीरज त्रिपाठी, उत्तम सक्सेना, सत्यदेव त्रिपाठी, सचिन चतुर्वेदी, संतोष कुमार करवरिया, रोहन सिंहा, रामलखन सिंह राजपूत, विजय ओमर, धनी राम वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रह कर कलाकारों का हौसला आफ़ज़ायी करते रहे ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!