Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लौह नगरी दल्ली राजहरा में आज तिरंगा यात्रा बड़े उल्लास व जश्न के साथ निकाला गया।

लौह नगरी दल्ली राजहरा में आज तिरंगा यात्रा बड़े उल्लास व जश्न के साथ निकाला गया।

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर

 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देश की जनता को राष्ट्रध्वज तिरंगा का महत्व बताने के लिए 13 अगस्त 2025 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा” के माध्यम से सभी घरों में तिरंगा पहुंचाने का एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मोदी जी के द्वारा देश के समस्त नागरिकों से आह्वान किया जा रहा है कि सभी अपने – अपने घरों पर अपने कार्य स्थल, सरकारी एवं निजी भवन सभी जगह 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराकर उसे सम्मान दे। उनके आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन में दल्ली राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में नगर में राष्ट्रवाद कि अलख जगाने घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के द्वारा तिरंग यात्रा का आयोजन किया गया हैं।

 

तिरंगा यात्रा आज दिन बुधवार को अटल योग सदन, पंजाब बैंक के बाजू से सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ हुई जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू,उपाध्यक्ष मनोज दुबे,व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी,अनाज किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश चंद जैन व भाजपा के सदस्यो,मुस्लिम समाज व सभी सामाजिक संगठनो का सहयोग रहा।

तिरंगा यात्रा में स्वामी आत्मानंद स्कूल नया बाजार,श्री गुरुनानक स्कूल ,डी.ए.वी. स्कूल,प्राथमिक शाला पंडरदल्ली,सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षको एवं विद्यार्थियो व नगर पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियो का इस तिरंगा यात्रा में विशेष सहयोग रहा |

इस तिरंगा यात्रा में अनाज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन व सदस्यो द्वारा बिस्किट ,पानी व जूस का वितरण किया गया |

 

यात्रा का मार्ग अटल योग सदन जैन भवन चौक – श्रमवीर चौक – बस स्टैंड – फव्वारा चौक – गुप्ता चौक – पेट्रोल पम्प – गार्डर पुल से पुराना बाजार (शहिद वीरनारायण सिंह चौक) पर समाप्त हुई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!