Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अयोध्या उत्तर प्रदेश. खंडासा मे प्रधान व सचिव की मनमानी .कीचड़ भरे रास्ते से आने जाने को मजबूर स्कूली बच्चे..

*खंडासा में प्रधान व सचिव की मनमानी, कीचड़ भरे रास्ते से आने जाने को मजबूर स्कूली बच्चे*

*तहसील समाधान दिवस में हुई थी शिकायत, एक साल से ग्रामीण लगा रहे ब्लॉक तहसील का चक्कर*
*विधिक आवाज समाचार*
*रिपोर्ट राजेश कुमार यादव*

*अयोध्या उत्तर प्रदेश*

*दिनांक 7 अगस्त 2025*

अयोध्या जनपद के ग्राम पंचायत खंडासा में ग्राम प्रधान व सचिव की उदासीनता के कारण विद्यालय में पढ़ने जाने वाले बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। उक्त रास्ते पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। भीषण जल भराव के कारण स्कूली बच्चों के ड्रेस खराब हो जाते हैं। तथा आए दिन गड्ढों में गिरकर बच्चे चोटिल होते रहते हैं।
आपको बता दें की ग्राम पंचायत खंडासा में विगत 10 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत निधि द्वारा खांडसा चौराहे से ब्लॉक मुख्यालय जाने वाले रास्ते पर खड़ंजे का निर्माण कराया गया था। कुछ सालों बाद ही रास्ता जर्जर होने लगा, जल भराव के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए जिसकी शिकायत वर्ष 2024 अगस्त माह में खंडासा गांव निवासी संदीप मिश्रा पुत्र जगतनारायण मिश्रा के द्वारा प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी अमानीगंज तथा मुख्यमंत्री शासन को पत्र के माध्यम से किया गया था। यही नहीं तहसील समाधान दिवस में भी संदीप मिश्रा द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। जिसके बाद ग्राम प्रधान व जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में आगामी बैठक के बाद कार्ययोजना शामिलकर पानी सूखने के बाद मरम्मत कराने का आश्वाशन दिया गया था। परन्तु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी जर्जर खड़ंजे का मरम्मत/रिपेयरिंग नहीं कराया गया। विदित हो कि इसी मार्ग से स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों, राहगीरों का आवागमन रहता है। इसी मार्ग से गांव के किसानों को खाद गोदाम आना जाना लगा रहता है। इसी मार्ग से गांव के बच्चे कंपोजिट विद्यालय पढ़ने आते जाते हैं। तथा यही मार्ग गांव को ब्लॉक मुख्यालय के साथ साथ अन्य गांवों को जोड़ता है, जिसके चलते सैकड़ों ग्रामीणों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। मार्ग जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देखना है ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष में खड़ंजे का मरम्मत कराया जाता है, या फिर इनकी उदासीनता के कारण ग्रामीणों, राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस मामले में जब खण्डविकास अधिकारी अमानीगंज से जानकारी चाही गई तब उन्होंने जल्द ही मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!