Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कलेक्टर और एसपी ने किया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का दौरा

खरगोन 01 अगस्त 2025। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने अभ्युदय विश्वविद्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का दौरा किया तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने कार्यक्रम स्थल पर ग्रीनरूम, साउंड, प्रकाश, पावर बैकअप, बैठक और भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और तड़ित चालक के प्रबंध तथा ट्रैफिक व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री डॉ यादव का खरगोन दौरा शनिवार 2 अगस्त को प्रस्तावित है, जिसमें वे अभ्युदय विश्वविद्यालय परिसर में श्रीराम दरबार मंदिर का लोकार्पण करेंगे और विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री बीएस कलेश सहित पुलिस व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थेकलेक्टर और एसपी ने किया दौरा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!