
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बाँदा l प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाले मासिक कार्यक्रम मन की बात के 124वें संस्करण में उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों की विशेष चर्चा की l प्रधानमंत्री ने बाँदा जिले में स्थित कालिंजर किले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह किला भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है l जहाँ महमूद गजनवी जैसे अक्रांताओं ने इस किले पर कई बार हमला किया लेकिन हर बार उसे असफलता ही हाथ लगी l उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में ऐसे अनेक किले हैँ जो हमारी संस्कृति,शौर्य और आत्मगौरव के प्रतीक हैँ , ग्वालियर,झाँसी,दतिया, अजयगढ़,गढ़कुंडार और चंदेरी जैसे किलों की दीवारें न सिर्फ स्थापत्य का अद्भुत उदाहरण है वल्कि वल्कि वे भारतीय स्वाभिमान की जीवंत गाथाएं हैँ l प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आगाह किया कि वे इन किलों की यात्रा करें अपने इतिहास को जानें और उसमें गर्व का अनुभव करें l उन्होंने कहा कि ये केवल ईट और पत्थरों का ढांचा नहीं वल्कि यह संस्कार, स्वाभिमान और संस्कृति की पहचान है जो आज भी अपनी ऊँची ऊँची दीवारों से हमें प्रेरणा दे रहे हैँ l इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि भारत की विरासत को जानना और भावी पीढीयों तक पहुँचाना हम सभी का कर्तव्य है l अंत में प्रधामंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे पर्यटन,संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता को बढ़ाएं और भारत क़ी समृद्ध विरासत को आत्मसात करें l यह मोदी जी के मन की बात जिले के सभी 1395 बूथों में सुनी गई l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने शहर के वार्ड बाकर गंज के बूथ नं 73 में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी l इसी प्रकार वार्ड खुटला के बूथ नं 122 में पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम सक्सेना क़ी उपस्थिति में मण्डल उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण सोनी, सेक्टर संयोजक दिनेश शुक्ला आदि ने वार्ड बंन्योटा के बूथ नं 133 में मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन के अलावा अमित सेठ भोलू , इंद्रजीत राजपूत सहित अन्य लोगों ने मन क़ी बात कार्यक्रम सुनते हुए अपने बुंदेलखंड क्षेत्र का मोदी जी द्वारा उल्लेख किये जाने पर ख़ुशी व्यक्त क़ी l इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने आगामी अगस्त माह को क्रांति का महीना बताते हुए उस माह पड़ने वाले लोकमान्य गंगाधर तिलक क़ी पुण्यतिथि,भारत छोडो आंदोलन,खुदीराम बोस का बलिदान दिवस, स्वतंत्रता दिवस,हाथकरघा दिवस, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उल्लेख किया l

