ताज़ा ख़बरें

दा में जन-सुरक्षा अभियान के तहत ग्राम लामा के पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया

बांदा में जन-सुरक्षा अभियान के तहत ग्राम लामा के पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जन-सुरक्षा अभियान तहत विशेष शिविर का आयोजन प्रदेश के सभी जनपदों में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे वित्तीय समावेशन के संतृप्तिकरण अभियान के तहत आज ग्राम लामा के पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन हुआ जिसको सफल बनाने के लिए पंचायत भवन लामा में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक विनोद केसवानी,नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक संदीप गौतम,अग्रणी जिला प्रबन्धक रवि शंकर,ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के निदेशक गिरजेश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथियों उपस्थित रहे l उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबन्धक लामा अतुल कुमार शर्मा, प्रभारी वित्तीय समावेशन अभिषेक कुमार, वितीय साक्षरता सलाहकार संजय यादव द्वारा ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं वहां उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजनाओं से जुड़ने एवं प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने के लिए उचित मार्गदर्शन करते हुए सभी को प्रेरित किया गया । इस योजनाओं के साथ साथ अग्रणी जिला प्रबन्धक रवि शंकर द्वारा मुख्यमंत्री युवा ऋण योजना की भी सम्पूर्ण जानकारी दी गई तत्काल कुछ लोगों द्वारा बीमा योजना में नामांकन भी कराया गया एवं उपस्थित ग्रामीणों द्वारा उक्त जानकारी हेतु अपनी संतुष्टि एवं हर्ष व्यक्त किया गया। शिविर का मुख्य उदेश्य समस्त पात्र नागरिकों का बीमा योजना में पंजीकरण कराना एवं निष्क्रिय पड़े हुए जन धन खातों में पुनः केवाईसी कराना बैंक की प्राथमिकता है.

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी बांदा उप्र

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!