ताज़ा ख़बरें

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम व समाजसेवियों द्वारा 3 परिवारों को बिखरने से बचाया

  1. रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम व समाजसेवियों द्वारा 3 परिवारों को बिखरने से बचाया

परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा परिवारों में सुलह कराते हुए बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र टीम ने परिवारिक विवादों के समाधान लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है । जिसके तहत परिवार परामर्श केंद्र पुलिस टीम और समाजसेवियों ने परिवारिक आपसी झगड़े,मतभेद को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए 3 परिवारों को बिखरने से बचाया । बता दें कि जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र मिले थे जिस पर परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा पति-पत्नी सहित उनके परिवार जनों को बुलाकर व्यक्तिगत व संयुक्त रुप से मामले सुने गए एवं निष्पक्षता के साथ मध्यस्थता की भूमिका निभाई गई l पारिवारिक, भावनात्मक एवं सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया गया । आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा परिवारों को आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच किए पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र या नजदीकी थाने पर सम्पर्क करने की सलाह दी गयी l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!