
रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अपराधियों के कब्जे चोरी का ई-रिक्शा किया गया बरामद
बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतर्रा पुलिस द्वारा 3 अपराधियों कों चोरी के मामले में गिरफ्तार कर के जेल भेजा पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से चोरी किए गए 2 ई-रिक्शा और 7 बैट्री, एक मोटर व 38900 रुपये बरामद किए है ।प्रकरण में जांच के तहत अपराधियों को न्यायालय से रिमांड में ले कर पूछताछ करते हुए उनकी निशादेही पर तहसील के सामने स्थित जंगलों के बीच से एक अदद चोरी का ई रिक्शा बरामद किया। बाद में अपराधियों को फिर से जेल भेज दिया गया । अपराधी अखिलेश सिंह पुत्र राम सिंह,रिंकू सिंह पुत्र ,राकेश सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह सभी पिस्टा ग्राम के निवासी थे l

