Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

भारी बारिश से एक दर्जन से अधिक लोगो के मकान में घुसा पानी, किसानों के खेत हुए लबालब

रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

भारी बारिश से सड़कों में भरा पानी भारी बारिश से एक दर्जन लोगों के घरो‌ में घुसा नाले का पानी, किसानो के खेत हुए लबालब

बांदा – शहर मुख्यालय ब्लाक बड़ोखर खुर्द अंतर्गत ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव के झंडा देवी मंदिर के पास भारी बारिश के चलते एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में नाले का पानी घुसा बाढ जैसे हालात बने गए , ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा हर वर्ष गोसाईं तालाब के पास अवैध बंधा बना हुआ है जिसके बाद अधिक पानी भर जाने से बंधा टूट जाता है और सभी लोगों के घरों में नाले का पानी घुस जाता है घर गृहस्थी का समान खराब होने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है l घरों में रखे गेहूं भींग गया नाले की सफाई ना होने के कारण यह स्थिति हर साल बारिश के समय हो जाती है। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में नाले का पानी घुस गया बड़ी मुश्किल से लोग पानी के बीच से निकलने के लिए मजबूर है l ग्रामीण क्षेत्र के निचले इलाकों में बारिश का पानी भर जाने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है इसके आलावा जनपद के महुआ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अर्जुनाह किसान प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि खेतों में अधिक पानी भर जाने से धान की फसल के लिए बोई गई बेड सड़ जाने से किसान मायूस है l बेड तैयार करने के लिए लगभग 3 कुंतल धान के बीज का उपयोग किया गया था l वहीं शिक्षा विभाग ने अधिक बारिश को देखते हुए एवं जिलाधिकारी से बात करने के बाद कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय,समस्त बोर्ड एवं मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त विद्यालयों को बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश से रैनी डे अवकाश घोषित किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!