Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

युवक के लापता होने से परिजनों ने पुलिस उप महानिरीक्षकसे लगाई गुहार से

रिपोर्ट… अनुराग तिवारी

 

युवक के अपहरण को लेकर मां ने पुलिस प्रशासन से की न्याय की गुहार

 

बांदा – जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र चमरौडी मोहल्ला निवासी सोहन पत्नी फूलचन्द ने अपने 23 वर्षीय पुत्र के अपहरण को लेकर पुलिस प्रशासन, पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित के बताया कि उसका का पुत्र विगत कुछ माह पहले शाहरुख पुत्र नामालूम निवासी कसाई मोहल्ला,पोढ़ा बाग,शहर व उसके अन्य साथियों से किसी विवाद में उलझा था। विवाद के बाद से ही युवक ने लगातार पीडिता के पुत्र को धमकी दे कर कहता था कि जब भी मौका मिलेगा तुझको बांका से काटकर फेंक देंगे l पीड़िता ने बताया कि 6 जुलाई 2025 को जब वह अपने पति और पुत्री के साथ ग्राम- पपरेंदा गई तब उनका पुत्र घर पर अकेला था। उसी दिन शाम को शाहरुख और उसके साथी शीलू पुत्र बबलू ,छोटू पंडित पुत्र माताप्रसाद,शनि सिंह पुत्र नामालूम ने उनके पुत्र को जबरन उठा लिया। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि शाहरुख उसे अपने साथ जबरदस्ती ले गया है।इसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुत्र की या तो हत्या हो गई या फिर उसे कहीं बंधक बनाकर छिपा दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है उन्होंने पुलिस प्रशासन से सकुशल अपने पुत्र के बरामद करने की गुहार लगाई है l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!