ताज़ा ख़बरें

एम एस एमई योजनाओं के तहत हितग्राहियों को साढे ५ करोड़ रुपए से अधिक के ऋण व स्वीकृति पत्र स्वीकृति पत्र वितरित किए गये है

  1. कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को रतलाम में रीजनल इण्डस्ट्री स्किल एंड एम्प्लायमेंट (RISE) कॉनक्लेव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को कटनी कलेक्‍ट्रेट स्थित सभाकक्ष में वर्चुअली देखा व सुना गया। इस कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यकम का आयोजन किया गया। जहां एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 24 इकाईयों को लगभग 5 करोड़ 47 लाख 41 हजार 717 रूपये एवं विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 5 हितग्राहियों को राशि 27 लाख 75 हजार रूपये के ऋण के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये।

कार्यकम के दौरान अपर कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान, सहायक प्रबंधक राजेश पटेल एवं अधिकारीगण, मौजूद रहे। इसके अलावा नगर निगम, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग, अंत्‍यावसायी निगम के प्रतिनिधि एवं लाभांवित इकाईयों जैसे मेसर्स सुखसागर फूड प्रोडक्ट, मेसर्स श्रीयतिराज एग्रो, मेसर्स मां शारदा वॉलकेयर, मेसर्स विजिम इण्ड, मेसर्स इंजीमेक्स, मेसर्स कृष्णा थर्मों इंण्ड, मेसर्स मां शारदा एग्रोटेक, मेसर्स जय मां राईस एवं मेसर्स संजय इण्ड आदि फर्मों के उद्योगपति उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!