बिजली संकट गहराया, पार्षदों ने दी चेतावनी अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो होगा जनआंदोलन।
धार जिले धरमपुरी नगर में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नगरवासियों को भीषण गर्मी में जहां बिजली और पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है, जिसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जियाउल हक और पार्षदों ने मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (धरमपुरी इकाई) को एक कड़ा सूचना पत्र सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि बिजली कटौती के कारण नगर में जल प्रदाय व्यवस्था भी बाधित हो रही है, जिससे आमजन परेशान हैं और परिषद की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पार्षदों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते नगर में बार-बार मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। जगह-जगह ट्रांसफार्मर फाल्ट, तार-जम्पर टूटने जैसी समस्याएं आए दिन हो रही हैं, इसके अलावा कम वोल्टेज की समस्या से आमजन त्रस्त हैं। सहायक यंत्री सर्वण कुमार बर्मन को पत्र सौंपकर अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जियाउल हक़ और भाजपा कांग्रेस दोनों हु दलों के पार्षदों ने चेतावनी दी है वही डॉक्टर जियाउल ने विद्युत विभाग के बड़े अधिकारी को भी फोन के माध्यम से अवगत करवाया हैं और चेतावनी दी हैं कि यदि दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो नगर परिषद अध्यक्ष, समस्त पार्षदगण और स्थानीय नागरिक जनांदोलन और धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। वही सहायक यंत्री बर्मन ने जल्द सुधार करने का आश्वाशन दिया हैं।
डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल का जन्म दिन सदभावना
3 days ago
सिंगरौली परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल* 📰
3 days ago
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुविधा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*
3 days ago
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
6 days ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
6 days ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
6 days ago
बबेरू तहसील परिसर पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया धरना में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
6 days ago
शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे युगल प्रेमी ने खाया जहर हुई मौत
6 days ago
रायबरेली के 11 विकास करो में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन वेदर स्टेशन