आँधी तूफान का कहर- बिजली पोल गिरे, विद्यालय भवन हुआ छतिग्रस्त
मानसून की दस्तक के साथ ही क्षेत्र मे आंधी तूफ़ान ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार शाम को चले तेज़ आँधी तूफ़ान की चपेट मे आने से गंधवानी तहसील के जामली गांव में महेश राठौर का घर पुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। साथ ही बिजली के 5 खम्बे भी गिर गये, गनीमत रही बिजली न होने और आसपास कोई मौजूद न होने से कोई जनहानि या पशुहानी नहीं हुयी। वही गांव मे मौजूद शासकीय विद्यालय भवन जो पूर्ण रूप से जर्जर हालात मे है, उस पर पेड़ उखड़ कर गिर गया जिससे विद्यालय भवन की दीवार छतिग्रस्त हो गयी। जिससे ग्रामीण आक्रोशित है क्यूंकि जर्जर विद्यालय भवन को तोड़कर दूसरा बनाने की मांग कई बार कर चुके है। स्थानीय निवासी सुनील मंडलोई व अन्य लोगों ने बताया कि लिखित आवेदन भी पिछले मानसून मे शिक्षा विभाग और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कई बार दिया गया था लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूँ तक ना रेंगी। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुये भवन मे अब बच्चों को पढ़ाया भी नहीं जाता है। अचानक भवन के गिरने से कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुयी रहती है इसलिये ग्रामीण चाहते है कि तत्काल विद्यालय भवन को तोड़ा जाये ताकि हादसों से बचा जा सके। जिसके लिये शिक्षा विभाग से भी गुहार लगा चुके है।
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
5 days ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
5 days ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
5 days ago
बबेरू तहसील परिसर पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया धरना में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
5 days ago
शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे युगल प्रेमी ने खाया जहर हुई मौत
5 days ago
रायबरेली के 11 विकास करो में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन वेदर स्टेशन
5 days ago
24 घंटे गुजर जाने के बाद मिला महिला का शव परिवार में मचा कोहराम
5 days ago
24 घंटे हो जाने के पश्चात मिला महिला का शव
5 days ago
बाढ़ में बह तीन व्यक्ति
5 days ago
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और मासूमों का हुआ अन्नप्राशन गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार संपन्न