Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमहाराष्ट्र

नागपुर

नागपुर के कलमना अंतर्गत पुराना कामठीरोड स्थित शिव-शक्ति बियरबार के पास के फर्नीचर गोदाम मे आज सुबह करीब दस बजे आग लग गई। जब तक अग्निरोधक दस्ता वहां आग बुझाने पहुंच पाता घटनास्थल पर आग के चपेटे मे गोदाम मे रखा सामान जलकर राख हो गया। बुधवार सुबह गोदाम से धुआं निकलते दिखने पर आसपास के नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस एवं अग्निरोधक दस्ते को दी। करीब पांच अग्निरोधक दस्ते ने घंटो कड़ी मेहनत करने केबाद आग पर काबू पा सके। इस हादसे मे दुकान मे रखे लाखो के सामान जलकर राख हो गये। गोदाम मे लकड़ी के सामान होने से आग तेजी से बढ गया। सौभाग्यवश इस हादसे मे किसी के हताहत होने की खबर नही है। आग लगने के करणो का पता लगाया जा रहा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!