कुकड़ु: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के निमडीह थाना अंतर्गत रघुनाथपुर बीओआई के सभी खाताधारकों का केवाईसी समय पर पंजीकरण पूरा नही होने के कारण नाराज भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष नीमडीह चिनीबास महतो के द्वारा बैंक में समय पर ग्राहक का केवाईसी पूरा करने के मांग को लेकर विभाग को ज्ञापन लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया, शाखा रघुनाथपुर में विगत चार माह पहले केवाईसी पंजीकरण के लिए आवेदन जमा करते आये हैं। केवाईसी जमा करते समय शाखा के कर्मचारी द्वारा एक से दो माह बाद बैंक आने का समय दिया जाता है। जब खाताधारक उस समय बैंक आते है तो दोबारा केवाईसी फार्म जमा करने को कहा जाता है एवं पूनः आने का अगली तारीख दे दिया जाता है। ज्ञात हो की केवाईसी के कारण सभी खाताधारक का लेन-देन विगत कई माह से बंद है। इस शाखा में आम खाता धारक, पेंशनधारी सभी मनरेगा मजदुर, विद्यार्थी के खाता का संचालन होता है। इन सभी खाताधारकों को इस शाखा के कारण आर्थिक नुकसान, समय की बर्बादी एवं मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। कोई ईलाज के लिए तो कोई भूख से तड़प रहा है। शाखा के भीतर हर रोज मेला की तरह भीड़ लगा रहता है हर रोज लोग आते हैं दिन भर इंतजार कर खाली हाथ घर लौट कर जाते हैं। इस बैंक में अपने खाते को अपडेट करने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। आये दिन बैंक कर्मियों द्वारा अपशब्द का व्यवहार किया जाता है। इस बैंक की कार्यशैली की सुधार अति अनिवार्य है। यदि समस्या का निदान आगामी 22 जुलाई 2024 तक नहीं होने की स्थिति में नीमडीह भाजपा प्रखण्ड कमिटि आम जनता के साथ आमरण अनसन पर बैठेंगे,जिसका लिखित सिकायत संबंधित विभाग को दिया गया है।
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
1 day ago
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
2 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
2 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
3 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
3 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
3 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
3 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।
3 days ago
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा हजारों का सैलाब, पुलिस ने 765 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार ,मजदूर-किसानों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम से थमी दल्ली राजहरा की रफ्तार
4 days ago
राष्ट्रीय स्तर पर बालोद का प्रतिनिधित्व: आईआईएसईआर पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक शकील हुसैन