Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बिहार में इस तारीख से मसलाधार बरीस

*बिहार में इस तारीख से मूसलाधार बारिश का अलर्ट; गरज के साथ चलेगी तेज आंधी* भीषण गर्मी और लू से बेहाल बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है। अगले तीन-चार दिनों में मानसून के आगमन के साथ ही उत्तर बिहार में मूसलाधार बारिश होगी। 18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। यह कहना है कि मौसम विभाग का। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा शुक्रवार को अगले 19 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अनुकूल मौसमीय स्थिति के प्रभाव से पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी बारिश की संभावना है। 18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के साथ लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। एक-दो दिनों में तापमान लूढक कर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!