Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

पंचायतों के 133 पदों पर चयन की समय सारणी घोषित

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पंचायतों के 133 पदों पर चयन की समय सारणी घोषित

 

अलीगढ़ । शासन के निर्देश पर जिले में पंचायत सहायक , एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के 133 पदों पर चयन के लिए समय सारणी घोषित कर दी गई है । इसके लिए शुक्रवार को आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना की मुनादी कर दी गई । जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने

बताया कि 15 से 30 जून तक आवेदन पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय , खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची तैयार कर उन्हें सात से 14 जुलाई तक प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । 15 से 21 जुलाई तक तैयार सूची पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण संस्तुति की जाएगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!