*सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर, लापरवाह न रहें अधिकारी: सत्यानी* *जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने सरदारशहर में उपखंड कार्यालय तथा पंचायत समिति का किया निरीक्षण, अधिकारियों से लिया पानी-बिजली-स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक, सतर्कता और सक्रियता से कार्य के दिए निर्देश* चूरू, 13 जून। जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने गुरुवार को सरदारशहर उपखंड कार्यालय तथा पंचायत समिति का निरीक्षण किया और पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दोनों कार्यालयों की विभिन्न शाखाओं के दस्तावेज देखे तथा संबंधित कार्मिकों से उनके कार्य के बारे में पूछताछ की। उन्होंने एसडीएम तथा विकास अधिकारी कार्यालयों के लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान, ऑडिट पैरा के निस्तारण और आमजन को राहत देने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर सत्यानी ने अधिकारियों से बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की सेवाओं के बारे में जानकारी ली और आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं समुचित समाधान के लिए संकल्पबद्ध एवं गंभीर है। इसलिए कोई भी अधिकारी आमजन की समस्याओं को लेकर लापरवाही नहीं बरते तथा किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं पर संवेदनशीलता से काम करें और यह देखें कि आपके पास आने वाले लोग निराश होकर नहीं लौटें। पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा कि इस मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण हो तथा लगाए गए पौधों की देखरेख भी सुनिश्चित करें। सभी साइट्स पर जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों एवं आमजन का जुड़ाव पौधरोपण कार्य को सफल बनाएगा। इस दौरान आमजन ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अनुरोध किया। ग्रामीण क्षेत्रा के विद्युत समस्या के समाधान के लिए जिला कलक्टर ने अधीक्षण अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या के त्वरित और बेहतर समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मीनू वर्मा ने उपखंड क्षेत्र में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेवाओं के बारे मंे फीडबैक दिया और बताया कि शाासन-प्रशासन की मंशा के मुताबिक उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान सरदारशहर एवं भानीपुरा तहसीलदार, पंचायत समिति विकास अधिकारी सहित बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सांख्यिकी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। ---
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाडली बहनों के खातों राशि अंतरित
2 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार को आज 13.6.26 को ” बिहार रत्न ” से अंलकृत किया गया
4 days ago
गोपालगंज बिहार। डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को मिला आत्मनिर्भर भारत गौरव सम्मान 2026
5 days ago
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भरता वित्तीय सशक्तिकरण और सम्मानजनक आजीविका का नया आधार प्रदान किया डॉ वीरेंद्र कुमार
5 days ago
केवट समुदाय से आने वाले महेश केवट निर्विरोध कांग्रेस के प्रत्याशी फार्म निरस्त होने से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होना बीजेपी बुन्देलखण्ड के लिए खुशखबरी , हरिशंकर खटीक
1 week ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण
1 week ago
आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांदीपनि प्राथमिक विद्यालय खरगापुर में वृक्षारोपण
1 week ago
अनुशासन तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने ली जनरल परेड की सलामी
1 week ago
विश्व पर्यावरण के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण बल्देवगढ़
1 week ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को किया सम्मानित