Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

स्वामी विवेकानंद जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण

मध्य प्रदेश में पहली बार भारत विकास परिषद के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी की विशाल भव्यातिभाव्य प्रतिमा का जावरा नगर में अनावरित होने जा रही है

जावरा /भारत विकास परिषद जावरा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं विवेक भारती शिक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम में प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है जो सरस्वती विद्या मन्दिर पुरम पहाड़िया रोड जावरा के प्रांगण परिसर में लगेगी। प्रतिमा को जयपुर से विशेष क्रेन के माध्यम से लाया गया जिस वक्त श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्रसिंह बरखेड़ी,तन्मय सोनी,अजित चत्तर, मनोज अग्रवाल,निलेष मेहता,पप्पूसिंग राठौर,अनिल पावेचा,राधेश्याम पोरवाल,रेणुका भट्ट की उपस्थिति में विशाल प्रतिमा का भव्य पुष्पवर्षा से स्वागत किया ।

जितेन्द्रसिंह बरखेड़ी द्वारा मीडिया को बताया कि सत्र 2023-24 की शपथ ग्रहण समारोह में श्री शिवप्रताप सिंह जी चौहान (प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना) ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा भारत विकास परिषद को देने की घोषणा की थी,
उसी घोषणा के बाद उसी सत्र में हमे स्वामी विवेकान्दन जी की प्रतिमा जो कि #23 क्विंटल वजन तथा ,10फिट_लम्बी_विशाल_ जो कि एक ही मार्बल पत्थर पर बनकर आयी है। उसी के स्थापन के बेस का प्रतिमा कम्प्लीट हो गया है अब 18.6.2024 मंगलवार को संत समागम एवं अतिथियों की उपस्थिति में प्रतीमा का अनावरण होगा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!