ग्लोबल एडलट टोबैको सर्वे के अनुसार भारत मे लगभग 26•7 करोड़ युवा जिसमे 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के है,तंबाखू का सेवन बड़े शौक से करते है। तंबाखू एवं इससे बने उत्पादो के इस अंधाधुंध उपयोग ने भारत को दूसरे बड़े तंबाखू उपभोक्तता देश की श्रेणी मे खड़ा कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक वैश्विक स्तर पर तंबाखू के सेवन से सलाना लगभग 80लाख लोगोः की असमय मृत्यु हो जाती है,जिसमे अकेले भारत मे 13लाख के करीबन इसका शिकार बनते है।
भारत मे पुरूषो के साथ साथ महिलाऐ भी इन मादक द्रव्यों का सेवन शौक से करती है। तंबाखू एवं इसके उत्पाद से मुंह के कैंसर जैसै खतरनाक बिमारी का खतरा रहता है। इन मादक द्रव्यों मे खतरनाक तत्व मौजूद रहते है। जिसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य,मन-मस्तिष्क पर पड़ता है। इनका उपयोग करना घातक होता है। यह हमारी मानसिक चेतना को भी प्रभावित करते है।
अब तो इन मादक द्रव्यो का चलन समाज के छोटे छोटे बच्चो तक हो गया है। तंबाखू बीड़ी सिगरेट शराब जैसे घातक चिजें हमारे भावी जीवन को बरबाद कर रहे है। आश्चर्य तब होता है जब पढ़े लिखे ज्ञानी जन तक इसका ईस्तेमाल करते दिखते है। जब बड़े-बुजूर्ग ही इस पर लगाम नही लगाऐगे तो हम अपने बच्चो को कैसे रोकेगे। इनके ईस्तेमाल करने से बचने हेतु केवल सरकारी स्तर पर ही नही अपितु हमे खुद अपने स्तर पर इनसे बचने का प्रयास करना चाहिए।
आंकड़े बताते है कि तंबाखू एवं इससे संबंधित उत्पाद के 69 प्रतिशत पर कर नही लगाया जाता है। तंबाखू निषेध हेतु सिविल सोसाइटी की भूमिका महत्वपूर्ण है। आशा है इस नयी सरकार से कि हमारे देश समाज को बरबादी की ओर ले जाने वाले इन घातक उत्पादो पर शासन अपने स्तर पर अवश्य ही लगाम लगाऐगी।
मै स्वयं पूर्ण विश्वास रखता हूं कि मोदी जी जैसे जागरूक देशभक्त समाज सेवा करने वाले प्रधानमन्त्री जी अपने भारतीय परिवारजनो को नशा एवं उससे संबंधित कारोबार एवं इसके होने वाले उपयोग पर स्वयं अपने स्तर पर कदम उठाते हुए अपने भारतीय परिवारजनो को इससे होने वाले नुकसान से बचाने हेतु कार्य करेगे।
मै अपने सभी भारतीय युवा बंधुओं से भी अनुरोध करता हूं कि ईश्वर द्वारा प्रदत्त इस अनमोल जीवन को हम यूं ही नशे पानी के चक्कर मे बरबाद नही करेगे। आईये आज और अभी एक संकल्प लेते है कि हम स्वयं इन खतरनाक मादक द्रव्यों से सदा दूर रहेगे और अपने समाज परिवार बच्चों को भी इनके ईस्तेमाल से बचायेगे। मानव जीवन अनमोल है इसको यूं ही बरबाद नही करेगे।
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा हजारों का सैलाब, पुलिस ने 765 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार ,मजदूर-किसानों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम से थमी दल्ली राजहरा की रफ्तार
19 hours ago
राष्ट्रीय स्तर पर बालोद का प्रतिनिधित्व: आईआईएसईआर पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक शकील हुसैन
1 day ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
1 day ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
1 day ago
बबेरू तहसील परिसर पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया धरना में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
1 day ago
शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे युगल प्रेमी ने खाया जहर हुई मौत
1 day ago
रायबरेली के 11 विकास करो में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन वेदर स्टेशन
1 day ago
बाढ़ में बह तीन व्यक्ति
1 day ago
24 घंटे गुजर जाने के बाद मिला महिला का शव परिवार में मचा कोहराम