Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेश

आज दिनांक 07.06.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया

आज दिनांक 07.06.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस बैठक में गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में दो चरणों में आयोजित लोकसभा चुनाव 2024 के भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की उपलब्धि पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर, नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष, जिला शाखा प्रभारी, साथ ही CPMF और BSAP के वरीय एवं कनीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित हुए। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया ने लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सराहना कीए और उन्हें पुरस्कृत किए। तत्पश्चात चुनाव के दौरान शहीद हुए सिपाही-196 सुधीर कुमार एवं सिपाही-562 शिव कुमार ओरोन के आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!