सीतामढ़ी में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन।
सीतामढ़ी जिले के विभिन्न परियोजनाओं में 7 जुन को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 4-6 महीनों की सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक खान-पान, आराम तथा समय-समय पर प्रसव पूर्व जांच एवं देखभाल तथा संस्थागत प्रसव के महत्व के साथ साथ परिवार नियोजन इत्यादि पर परामर्श दिया गया।
गर्भवती महिलाओं को 4 एएनसी जांच, 180 आयरन फोलिक एसिड गोलियां तथा 360 कैल्सियम की गोलियां के सेवन के महत्व पर जागरूक किया गया। सुरक्षित संस्थागत प्रसव बढ़ाने, मातृ मृत्यु अनुपात तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में गोदभराई कार्यक्रम काफी मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान डुमरा, रीगा, सुप्पी तथा मेजरगंज प्रखंड के 5 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पीरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा गोदभराई कार्यक्रम का अवलोकन किया गया ।
इस दौरान फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड दुर्गा प्रसाद तथा रोहित कुमार द्वारा कार्यक्रम के अवलोकन के दौरान सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली निः शुल्क सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की कमियों को दुरुस्त करने को लेकर सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं से विस्तृत चर्चा की गई तथा वरीय पदाधिकारी को आवश्यक सुझाव साझा किया गया।
विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, जीविका समूह के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया गया।
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आज प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर द्बारा “बिहार रत्न” से अंलकृत किया गया।
2 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्धारा 13.6.2026 को गोपालगंज परिसदन सभागार में ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया।
2 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरूद्वारा पटना साहिब का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने आज जनमानस के लिए किया जिसे prabuddh entertainment youtube chanel पर देखा जा सकता है।
2 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
2 days ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
2 days ago
केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास सेंट्रल पार्क की विधायक महोदय के प्रयास से मिली स्वीकृति
2 days ago
सुप्रीम कोर्ट ही कांग्रेस की आखिरी उम्मीद, 5 सवालों में उलझा मीनाक्षी नटराजन केस
3 days ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा 10 अगस्त 26 को अंतर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह में एकयुप्रेशर काउंसिल के 25 राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किये जाएगे एवं 28 सितंबर 26 को दिल्ली कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा।
4 days ago
अनुसंधान में तकनीक का समावेश एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले के 78 विवेचना अधिकारियों को वितरित किए गये टेबलेट
4 days ago
स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन बिजली दरों में बढ़ोतरी और पानी की किल्लत के खिलाफ कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बड़ा धरना प्रदर्शन नगरपालिका के सामने सुबह 10:30 बजे से जुटेंगे कांग्रेस जन, राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन