Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

किसानों से जबरन केसीसी ऋण वसूली कर रहा है बैंक

किसानों से जबरन केसीसी ऋण वसूली कर रहा है बैंक

 विजयीपुर गोपालगंज

विजयीपुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने खाता धारकों से जबरन ऋण वसूली करते हुए बचत खाते से पैसा काट लेने का मामला प्रकाश में आया था, बताया जाता है कि विजयीपुर सेंट्रल बैंक के खाता धारक अशोक धर द्विवेदी के बचत खाते से जबरन लगभग 1500रु काट लिया गया लोन एकाउंट में, वही 50000हजार के लिमिट वाले किसान शंकर जी अहीर के बचत खाते से बिना अनुमति से 5300 सौ रुपए काट लिया गया और के सि सि श्रृण खाते में जमा कर दिया गया,जबकि उनका एकाउंट अंडर लिमिट है,उनका कहना था कि बैंक से फोन किया गया था 4तारीख को कि आपका

के सि सि 14 को एन पी ए होने जा रहा है, आपको बैंक आ कर 5200रू,जमा करना पड़ेगा इस पर शंकर जी अहीर के द्वारा बताया गया कि दो दिन बाद बैंक आ रहे हैं अभी मा कि तवियत खराब है और अस्पताल में है फिर भी उनके खाते से जबरन 5300रु काट लिया गया,जब इस मामले में शाखा प्रबंधक से बात किया गया की रिजर्व बैंक के किस आदेश के तहत आप जबरन बचत खाते से पैसे काट रहे हैं तो इस मुद्दे पर आदेश की जानकारी देने के बदले गोलमोल बात करते रहे,जब की केंद्र सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बैंक अपने किसानों से ऋण वसूली के मामले में लचीलापन रूख अपनाए,फीर भी इस बैंक द्वारा इस तरह का

हरकत करना कहा तक सही है, बैंक अमीरों का ऋण एन पी ए के तहत माफ कर रही है और गरीब किसानों से जबरन असुली कर रही है! इस तरह की घटनाएं अनेकों खाते धारकों के साथ हुआ है,इस मामले को क्षेत्र महाप्रबंधक सिवान के वाट्सएप पर सुचना दे दिया गया है पीड़ित किसानों द्वारा,अब देखना यह है कि बैंक अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही कि जा रही है,वही विजयीपुर के सेंट्रल बैंक में दलालों के सहयोग से आप किसी भी तरह का लोन पा सकते हैं! अगर सही से उच्चस्तरीय जांच किया जाए तो अनेकों चौंकाने वाली बात सामने नजर आएगा!

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!