Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमुरादाबाद

रूचि वीरा की जीत पर सपाईयों ने कांठ में एक दूसरे को खिलाई मिठाई

कांठ में रूचि वीरा के सांसद बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाने सपाई।

कांठ (पंकज कुमार)। मुरादाबाद लोकसभा 06 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी स्व. कुंवर सर्वेश कुमार सिंह को हराकर सपा-कांग्रेस गठबंधन से मुरादाबाद की सांसद निर्वाचित हुई कुंवरानी रूचि वीरा की जीत पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है।

मुरादाबाद की नवनिर्वाचित सांसद रूचि वीरा।

कांठ नगर में स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर एकत्र हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन की 43 सीटों जो जीत हुई है। यह विश्ववास और एकता की जीत है। उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन की बंपर जीत दर्ज की, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कहा गठबंधन की सरकार बनती है तो देश में चौहमुखी विकास होगा और सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

नवनिर्वाचित सांसद रूचि वीरा के साथ सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अतुल दिवाकर।

इस मौके पर सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा फुरकान अली, प्रदेश सचिव सपा पिछड़ा वर्ग विक्रम सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष दीपक विश्नोई, सपा नेता नासिर कमाल डॉ. दानिश अंसारी, फसाहत करीम, अमजद आदि मौजूद रहे।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!