सागर। निर्वाचन प्रेक्षक श्रीमती अंजिली सहरावत ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रूपेश उपाध्याय के साथ मतगणना स्थल शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया, एवं आवश्यक निर्देश दिए।
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक श्रीमती अंजिली सहरावत ने सागर संसदीय क्षेत्र क्रमांक 5 की 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। श्रीमती सहरावत ने कहा कि अभ्यर्थी एवं अभिकर्ताओं के लिए अलग से मार्ग बनाएं एवं उनके लिए अलग-अलग रंग की पहचान पत्र दिए जाएं जिससे कि उनकी अलग से पहचान की जा सके।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान कक्ष के बाहर शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की जावे। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर 4 जून को प्रात 6ः00 बजे उपस्थित होने के लिए सूचना प्रेषित की जाए, जिससे कि समय सीमा में सभी स्ट्रांग रूम खोले जा सके और समय से मतगणना प्रारंभ की जा सके।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आयोग की निर्देश अनुसार डाक मत पत्र की गिनती की जावे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मतगणना स्थल पर आवश्यक पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जिससे कि मतगणना शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने मीडिया कक्ष का भी निरीक्षण किया एवं निर्देश दिए कि मीडिया कक्ष में मीडिया के साथियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए एवं उनकी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, कैमरा आदि को सुरक्षित रखने के लिए प्रबंध किया जावे।
उन्होंने कहा कि मीडिया के साथियों के लिए मीडिया कक्ष तक आने के लिए अलग से प्रवेश द्वार बनाएं एवं प्रवेश द्वार पर सूचना पटल भी अंकित करें। उन्होंने कहा कि मतगणना में संलग्न अधिकारी कर्मचारी के वाहन पार्किंग पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाधाय्य, श्रीमती अदिति यादव, श्रीमती भव्या त्रिपाठी मौजूद रहे।
नशे पर वार -एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की जन अपील जिलेवासियों के लिए एडवाइजरी जारी
2 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में फरार आरोपीयों पर पुलिस का शिकंजा, चदेंरा अन्तर्गत हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफतार
3 days ago
गोपालगंज बिहार। साइटिका उन्मूलन कार्यक्रम 2026 का हिस्सा बनें- डा0 श्री प्रकाश बरनवाल 9934969232 का
3 days ago
Sp Manohar Singh mandloi ka Jan sanbad modal ganv की janchopal से majboot hui kanoon vyabastha
3 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई कि सख्त रणनीति मजनूं अभियान, से जिले में सुरक्षा का नया माहौल*
3 days ago
मान. मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा द्वारा दिशा लर्निंग सेन्टर का किया भ्रमण एसपी मनोहर सिंह की नव पहल की सराहना
3 days ago
डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष समानता और समाजिक न्याय की प्रेरणा देता है हम ऐसे संविधान के अंतर्गत जीवन यापन कर रहे हैं जिसकी रचना डॉक्टर भीमराव जैसे महान विचारक ने की विधायक जतारा एवं कलेक्टर
4 days ago
बल्देवगढ। 14 अप्रैल नगर में 135 वीं अंबेडकर जन्मोत्सव पर बम्होरी तिगेला स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा निकली।
4 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना देहात पुलिस की संवेदनशीलता पहल आसरा अभियान, के तहत असहाय वृद्ध महिला को मिला सुरक्षित सहारा
4 days ago
मान. मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा टीकमगढ़ भ्रमण दौरान एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के अनुरोध पर मां बगिया में किया वृक्षारोपण