सुमिता शर्मा चंद्रपुर महाराष्ट्र:
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के बाद देश में कई चीजें बदल जाएंगी और इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिलेगा। इससे पहले भी आम जनता को चिंतित करने वाली और कुछ हद तक निराश करने वाली खबर हाल ही में सामने आई है, जहां यह साफ हो गया है कि जेब पर कैंची चलेगी।
3 जून 2024 से देशभर में अमूल दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई हैं। अमूल कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अमूल गोल्ड, अमूल टी स्पेशल, अमूल शक्ति की कीमतों में बढ़ोतरी की गई ह। अमूल ही नहीं पराग, मदर डेयरी भी देशभर में बढ़ाएंगी दूध के दाम!
दूध की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल टी स्पेशल की कीमत 64 रुपये और अमूल शक्ति की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यानी आधा लीटर अमूल गोल्ड दूध अब 32 रुपये, 500 एमएल अमूल स्टैंडर्ड 29 रुपये, अमूल फ्रेश 26 रुपये और अमूल टी स्पेशल 30 रुपये प्रति 500 एमएल मिलेगा। फिलहाल कहा जा रहा है कि सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि अमूल का दही भी महंगा हो गया है।
1 अप्रैल 2023 यानी करीब 14 महीने बाद अमूल दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले भी दूध की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी । गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के अनुसार, दूध की कीमत में बढ़ोतरी शनिवार से गांधीनगर, सौराष्ट्र और अहमदाबाद के बाजारों में लागू कर दी गई है।
कंपनियां आमतौर पर दूध के दाम बढ़ने के पीछे की वजह नहीं बताती हैं । लेकिन, इस बार कहा गया है कि परिवहन की लागत, गर्मी के कारण चारा/चारे की कमी और कुछ अन्य कारणों से दूध के दाम में बढ़ोतरी लागू की गई हैं ।दूध उत्पादक संघों और सहकारी समितियों ने भी किसानों को दूध की बिक्री के बाद मिलने वाले रेट में बढ़ोतरी की मांग की थी, जिसके बाद देखने में आया है कि रेट में यह बढ़ोतरी हुई है। साथ ही मदर डेयरी के दूध के कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है ।
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आज प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर द्बारा “बिहार रत्न” से अंलकृत किया गया।
2 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज द्धारा 13.6.2026 को गोपालगंज परिसदन सभागार में ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया।
2 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरूद्वारा पटना साहिब का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने आज जनमानस के लिए किया जिसे prabuddh entertainment youtube chanel पर देखा जा सकता है।
2 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री बिहार सरकार श्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न ” 2026 से अंलकृत किया गया
2 days ago
केकड़ी रोडवेज डिपो का शिलान्यास कल 18 जून को विधायक शत्रुघ्न गौतम करेंगे भूमि पूजन
2 days ago
केकड़ी में श्री चारभुजानाथ मंदिर के पास सेंट्रल पार्क की विधायक महोदय के प्रयास से मिली स्वीकृति
2 days ago
सुप्रीम कोर्ट ही कांग्रेस की आखिरी उम्मीद, 5 सवालों में उलझा मीनाक्षी नटराजन केस
3 days ago
गोपालगंज बिहार। एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा 10 अगस्त 26 को अंतर्राष्ट्रीय मिलन एवं सम्मान समारोह में एकयुप्रेशर काउंसिल के 25 राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किये जाएगे एवं 28 सितंबर 26 को दिल्ली कार्यक्रम में शपथ ग्रहण होगा।
4 days ago
अनुसंधान में तकनीक का समावेश एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जिले के 78 विवेचना अधिकारियों को वितरित किए गये टेबलेट
4 days ago
स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन बिजली दरों में बढ़ोतरी और पानी की किल्लत के खिलाफ कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का बड़ा धरना प्रदर्शन नगरपालिका के सामने सुबह 10:30 बजे से जुटेंगे कांग्रेस जन, राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन