कैमरों की चकाचौध में पीएम का ध्यान आखिरी चरण के मतदान को प्रभावित करने का नाटक-प्रमोद तिवारी
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता बोले- इण्डिया गठबंधन की बनेगी केन्द्र में सरकार, राहुल गांधी संभालेंगे बागडोर
लालगंज-प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि ताजा लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री का आत्मविश्वास पूरी तरह से डगमगा गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव की शुरूआत में पहले चार सौ पार का नारा दिया, अब वह सौ दिन की कार्य योजना का राग अलापकर अपने खोए हुए आत्मविश्वास का ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
पीएम के कन्याकुमारी में ध्यान को लेकर तंज कसते हुए राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कैमरों की चकाचौध में पीएम का ध्यान आखिरी चरण के मतदान को प्रभावित करने का नाटक ही रहा। उन्होंने कहा कि ध्यान व तपस्या तो मन से हुआ करती है। उन्होंने पीएम के ध्यान पर तगड़े कटाक्ष में सवाल दागा कि प्रधानमंत्री जी ध्यान और तपस्या तो दुनिया भर की हर बातों से दूर होकर की जाया करती है।
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री का ध्यान तो बड़े बड़े कैमरों की बड़ी चकाचैंध में देश के सामने आया। उन्होंने कहा कि असलियत यह है कि पीएम ने आखिरी चरण के मतदान को प्रभावित करने के लिए अपना आखिरी असफल प्रयास किया है। वहीं उन्होंने चुनाव नतीजे के अनुमान पर एजेसिंयों के सर्वे को एक प्रतिशत भी धरातल का सर्वे नहीं करार दिया है।
उन्होंने सर्वे के अनुमान को लेकर यह सवाल उठाया है कि आखिर यह एजेन्सियां बतायें कि वह गांवों में तो मतदाताओं के बीच पहुंच ही नहीं सकीं तब उनके सर्वे का आधार क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिना वोटरों के बीच गये एजेंसिंया हवा में दे रही है आधारहीन सर्वे रिपोर्ट। कांग्रेस स्टार प्रचारक प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सर्वे गांव के मतदाताओं से कोसो दूर हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पांच राज्यों में स्टार प्रचारक के रूप में जनता के बीच तथा इण्डिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं से बातचीत के जरिये उन्हें जो रूझान मिला है, उससे यह पूरी तरह स्पष्ट है कि इण्डिया गठबंधन को दो सौ पन्चानबे से साढ़े तीन सौ सीट पर जोरदार जीत मिलेगी। गठबंधन के पीएम के चेहरे को लेकर भी विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने स्पष्ट किया है कि देश के चुनाव में सबसे बड़े स्टार प्रचारक राहुल गांधी रहे और जनता के बीच राहुल गांधी की गठबंधन के नेताओं में सबसे बड़ी मांग दिखी।
उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबंधन की केन्द्र में सरकार बनेगी। प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे में यह स्पष्ट है कि गठबंधन की सरकार की बागडोर राहुल गांधी ही संभालेंगे। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का बयान यहां रविवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत किया गया है।
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
3 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
3 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
5 days ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही
6 days ago
गोपालगंज बिहार । नये जिला पदाधिकारी ने आज जिले की कमान संभाली
6 days ago
51 हजार परिवार बनें बच्चों के पहले शिक्षक 80 हजार बच्चे खेल खेल में कर रहे हैं स्कूल की तैयारी
7 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरूद्वारा पटना साहिब का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने आज जनमानस के लिए किया जिसे prabuddh entertainment youtube chanel पर देखा जा सकता है।
7 days ago
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत पारित किया आदेश