Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

*तीन दिन से लापता भाजपा जिला उपाध्यक्ष के चचेरे भाई का मिला शव*

*नदी में उतराता मिला शव, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा* 

*तीन दिन से लापता भाजपा जिला उपाध्यक्ष के चचेरे भाई का मिला शव*

 

*नदी में उतराता मिला शव, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा*

 

 

हमीरपुर। तीन दिन से लापता भाजपा जिला उपाध्यक्ष के चचेरे भाई का शव नदी में उतरता हुआ मिला। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गौरतलब है कि गोपालदास साहू उम्र करीब 64 वर्ष निवासी खालेपुरा सदर कोतवाली जो दिनांक 22 मई 2024 शाम को टहलने के लिए निकले थे तथा वापस अपने घर नहीं गए। दिनांक 23 मई 2024 को परिजनों के द्वारा थाना कोतवाली सदर में गुमशुदगी पंजीकृत करवाई गई थी। आज दिन शुक्रवार को 24 मई 2024 को कोतवाली सदर पुलिस के द्वारा तलाश किया जा रहा था कि दोपहर समय करीब 11:30 बजे कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत नदी में शव मिला जिसकी शिनाख्त परिजनों के द्वारा गोपालदास साहू के रूप में की गई। परिजनों के द्वारा बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। प्रथम दृष्टया नदी में डूब जाने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। कोतवाली सदर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!