झाबुआ 15 मई को आंबा माछलिया के निधि पार सिंह बिलवाल उम्र 2 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उसके शरीर पर दागने के निशान थे। बच्ची को निमोनिया संक्रमण हो गया था। उसके स्वजन पहले उपचार के लिए उसे तांत्रिक,बडवे के पास ले गए थे। जहा तांत्रिक ने ठीक करने के नाम पर उसके शरीर के कई स्थानों पर दागा था।बच्ची के उपचार के लिए 10 दिनों तक यह क्रिया चलती रही। जब बच्ची गंभीर हुई तो उसे 15 मई को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसके माता-पिता उसे उपचार के लिए दाहोद ले गए। 20 मई रात उपचार के दौरान निधि की मौत हो गई।तांत्रिक बडवे क्रिया के मामले जिला अस्पताल में कई बार देखने को मिलते हैं। कुछ माह पूर्व भी ऐसे भी मामले जिला अस्पताल में आ चुके है। ग्रामीण पहलेउपचार कराने के लिए तांत्रिक के पास अपने बच्चे को ले जाते हैं। जब स्थिति बिगड़ती है तो बच्चे को जिला अस्पताल लाया जाता है। लेकिन तब तक बच्चे के शरीर में संक्रमण अधिक फैल जाता है। कई बार ताे चिकित्सकों के प्रयास करने के बावजूद भी बच्चा नहीं बच पाता।15 मई को निधि के स्वजन उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। लेकिन बच्ची के शरीर में निमोनिया का संक्रमण अधिक फैल गया। जिससे कंट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन स्वजन उसे एक दिन जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद वापस ले गए। 17 मई को पुन: बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन स्थिति खराब होने के कारण उसे उपचार के लिए दाहोद ले जाना पड़ा। 20 मई की रात बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण
1 week ago
आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांदीपनि प्राथमिक विद्यालय खरगापुर में वृक्षारोपण
1 week ago
अनुशासन तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने ली जनरल परेड की सलामी
1 week ago
विश्व पर्यावरण के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण बल्देवगढ़
1 week ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को किया सम्मानित
1 week ago
पलेरा सपा एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन पुलिस ने पुतला दहन रोका
1 week ago
रजा यूनिटी फाउंडेशन ने गाय को राष्ट्रीय एवं राजकीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
मलेरिया निरोधक जागरूकता के अंतर्गत मलेरिया अधिकारी डॉ गोरव खरे ने रथ वैन को दिखाईं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त तीन डाकयूमेंटी फिल्म 1- गुरुद्बारा पटना 2- हथुआ राज एवं 3- बिहारी फेमस22 व्यंजन को निर्माण के उपरांत प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने जनमानस के लिए रिलीज किया।
1 week ago
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की पुलिस अधीक्षक की अनूठी पहल