Uncategorizedअन्य खबरेक्राइमताज़ा ख़बरेंदेशराजस्थान

बलात्कार के आरोपी ने पीड़िता व उसके पति से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

सीकर. जिले में ब्यूटी पार्लर संचालक से बलात्कार कर अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग के जमानत पर छूटे आरोपी द्वारा पीड़िता व उसके पति से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पति ने इस संबंध में सदर थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसकी पत्नी तहसील इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाती है। वह खुद विदेश में रहता था। पिछले साल 29 अप्रेल को उसके मोबाईल पर एक युवक ने उसकी पत्नी की अश्लील फोटो भेजी थी। पत्नी से बात की तो उसने सोशल मीडिया के जरिए शाकिर खान नाम के लडक़े से दोस्ती होने व मिलने के बहाने उसे बुलाकर बलात्कार कर अश्लील फोटो खींचने की बात कही। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपए ऐंठने की बात भी पत्नी ने बताई। इस पर विदेश से वापस आने के बाद पत्नी ने 22 अक्टूबर को शाकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो गिरफ्तारी के बाद उसे जेल हो गई। पर अब जमानत पर छूटने के बाद वह उन्हें फिर फोन कर राजीनामे का दबाव डाल रहा है। रिपोर्ट में बताया कि रुपए लौटाने का झांसा देकर आरोपी ने सीकर में बुलाकर 3-4 अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों पति- पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से माने की धमकी भी दी। जिसमें उसका भाई आमीर उर्फ बाबू भी शामिल रहा। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!