
जिला प्रसाशन द्वारा विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक संपन्न

गोपालगंज
लोकतंत्र के महापर्व आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के छठवें चरण में गोपालगंज -17 लोकसभा में सभी वर्गो के अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से जिला प्रसाशन द्वारा विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में पी०डब्लू०डी० मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से आज दिनांक 15 मई 24 को स्टेट दिव्यॉंग आईकॉन श्री अभ्यूदय शरण की उपस्थिती में
जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज मो० मकसूद आलम (भा०प्र० से०),पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात (भा०पु०से०),अनुमंडल पदाधिकारी,गोपालगंज डॉ०प्रदीप कुमार,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री धीरज कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ०शशिप्रकाश राय द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
इस पी डब्लू डी एवं दिव्यांग जागरूकता रैली को स्टेट दिव्यांग आईकॉन श्री अभ्युदय शरण के नेतृत्व में पच्चासों दिव्यांगजनों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए स्लोगन बैनर अपने हाथों में लेकर नारा लगाते हुए समाहरणालय परिसर से मौनिया चौक होते हुए नगर थाना एवं ब्लॉक मोड़ से बुनियाद केंद्र गोपालगंज तक जाकर समापन किया गया। समापन के अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा उपस्थित रहे।
इस जागरूकता अभियान रैली के सफल संचालन में पूरे समय डीसीपी ट्रैफिक श्री शैलेश मिश्रा द्वारा नगर के आवागमन की व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए पूरा इंतजाम किया गया था।
*इस अवसर पर स्टेट दिव्यांग आइकॉन अभ्युदय शरण द्वारा जनपद वासियों से अपील किया गया कि आप सभी मतदान दिवस 25 मई को अपने घरों से बाहर निकले और अधिक से अधिक अपने मतदान का प्रयोग करें। मतदान दिवस को आप अवकाश के रूप में ना ले।*
*इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी को संबोधित करते हुए बताया गया कि आप सभी उपस्थित दिव्यांगजन एवं जो इस जागरूकता रैली में नहीं पहुंच सके हैं के साथ-साथ पूरे जनपद वासियों से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मतदान का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका का योगदान दे।*
*वहीं पुलिस अधीक्षक गोपालगंज द्वारा भी संबोधित करते हुए जनपद वासियो से अपील की गई की आप सभी 25 मई को निर्भीक होकर अधिक से अधिक अपने मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।*
ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मो०मकसूद आलम (भा०प्र०से०)के आदेशानुसार 85 बर्ष के उपर एवं दिव्यॉंग जन मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान करने के उद्देश्य से फार्म 12 D का वितरण एवं home voting के लिए फार्म प्राप्ति कार्य की व्यवस्था कराया जा चुका है।
इस क्रम में गोपालगंज जिला अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 85 प्लस मतदाता एवम दिव्यांग जन को फॉर्म 12 D का वितरण एवम home voting हेतु बीएलओ द्वारा फॉर्म की प्राप्ति का कार्य कराया जा चुका है।
सभी चिन्हित 85 बर्ष के उपर एवं दिव्यॉंग मतदाताओ को यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

