कटनी। बरही थाना क्षेत्र के डोली रोड पर जंगल में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और प्रकरण की जांच शुरू की। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फंदे में डालकर पेड़ में लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक युवक ग्राम पंचायत तिमुआ सरपंच का भाई बताया जा रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोली रोड पर जंगल में पेड़ से लटके शव को स्थानीय लोगों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान बरही निवासी 40 वर्षीय हुकम पटेल के रूप में की गई है। मृतक ग्राम पंचायत तिमुआ सरपंच तीरथ पटेल का भाई है। बताया जाता है कि मृतक अपनी मां को असोढ़ गांव छोड़ने गया था। देर रात में उसका फोन बंद था। जब लोगों ने बताया कि डोली रोड पर एक युवक का शव पेड़ पर लटका है तब मौके पर जाकर देखा तो हुकुम की पहचान हुई। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा हजारों का सैलाब, पुलिस ने 765 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार ,मजदूर-किसानों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम से थमी दल्ली राजहरा की रफ्तार
20 hours ago
राष्ट्रीय स्तर पर बालोद का प्रतिनिधित्व: आईआईएसईआर पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक शकील हुसैन
1 day ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
1 day ago
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
1 day ago
बबेरू तहसील परिसर पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया धरना में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
1 day ago
शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे युगल प्रेमी ने खाया जहर हुई मौत
1 day ago
रायबरेली के 11 विकास करो में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन वेदर स्टेशन
1 day ago
बाढ़ में बह तीन व्यक्ति
1 day ago
24 घंटे गुजर जाने के बाद मिला महिला का शव परिवार में मचा कोहराम