नीमच। सीएम राइज नीमच केंट में दिनांक 1 मई 2024 को दस दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने मां सरस्वती के चित्र पट पर दीप प्रज्वलन कर किया ।इस अवसर पर प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कैम्प विद्यालय मे अध्ययनरत विद्यार्थियों में अकादमिक गतिविधियों के अतिरिक्त प्रतिभा को पहचान कर उनकी रूचि को निखारने के लिए किया जा रहा है इसके आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मक सृजनशीलता व कला कौशल का विकास होगा साथ ही टीम वर्क,आपसी सामंजस्य ,तार्किकता आदि गुणों का विकास भी होता है ।उप प्राचार्य महेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले विद्यार्थियों को सीखने -सिखाने की इतनी सुविधाएं उपलब्ध नही थी जितनी कि आज मिल रही है । इस समर कैम्प में विद्यार्थी अनेक तरह की विधाए निशुल्क सीख सकेंगे ।बच्चों को पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढने की प्रेरणा देते हुए अनेक उदाहरण दिए । शिविर को पूर्व व्याख्याता श्रीमती सविता चौधरी ने भी संबोधित किया और प्रोजेक्ट के विभिन्न आयामों की जानकारी दी।प्रधानाध्यापिका प्राथमिक मंजुला धीर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः:8 से 11 बजे तक आयोजित इस समर कैम्प में 125 विद्यार्थी भाग ले रहे है । समर कैम्प में संगीत में गायन ,वादन ,खेल में शतरंज, हॉकी ,कबड्डी , प्रोजेक्ट वर्क में अनेक विधाएं व अन्य कलाओं का प्रशिक्षण.दिया जा रहा है ।कैम्प के समापन अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर सम्मानित किया जाएगा साथ ही सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिये जाएंगे । कैम्प कक्षा 3 से 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है । शुभारंभ समारोह में उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रहलाद पाल,विशाल सोनी,राकेश छीपा सहित सम्पूर्ण स्टाफ सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कैम्प संयोजिका श्रीमती सुनीता पाटीदार ने किया*।
आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांदीपनि प्राथमिक विद्यालय खरगापुर में वृक्षारोपण
6 days ago
अनुशासन तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने ली जनरल परेड की सलामी
6 days ago
विश्व पर्यावरण के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण बल्देवगढ़
6 days ago
गोपालगंज बिहार। जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने डा0 श्री प्रकाश बरनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को किया सम्मानित
6 days ago
पलेरा सपा एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन पुलिस ने पुतला दहन रोका
6 days ago
रजा यूनिटी फाउंडेशन ने गाय को राष्ट्रीय एवं राजकीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
मलेरिया निरोधक जागरूकता के अंतर्गत मलेरिया अधिकारी डॉ गोरव खरे ने रथ वैन को दिखाईं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त तीन डाकयूमेंटी फिल्म 1- गुरुद्बारा पटना 2- हथुआ राज एवं 3- बिहारी फेमस22 व्यंजन को निर्माण के उपरांत प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने जनमानस के लिए रिलीज किया।
1 week ago
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की पुलिस अधीक्षक की अनूठी पहल
1 week ago
गोपालगंज बिहार। बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार 6.6.26 से कर रहा है जिसका निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल है तथा सुटिंग सीवान जिले में सीवान एवं मैरवा में भी होगी।