नीमच / सिंगोली लोकसभा निर्वाचन 2024 में पीठासीन अधिकारी के पद के लिए कर्तव्यस्थ किए गए एक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल होने के साथ ही शरीर की 4 पसलियाँ टूट गई वहीं नाक की हड्डी में भी फेक्चर हो गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सिंगोली में कार्यरत शिक्षक शंकरगिर रजनाती की लोकसभा निर्वाचन 2024 में पीठासीन अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगाई गई थी जो गत 13 अप्रैल 2024 शनिवार को शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद में दोपहर पाली में 2 बजे से 5 बजे तक लोकसभा निर्वाचन का प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त करके बाईक पर सवार होकर वापस अपने मुख्यालय सिंगोली लौटने के दौरान शाम को लगभग 6:30 बजे नीमच-सिंगोली सड़क मार्ग पर ग्राम कछाला के निकट बाईक से बाईक टकराने के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ जाने की वजह से सड़क किनारे स्थित एक लोहे के बोर्ड की टक्कर लगने के कारण शिक्षक श्री रजनाती दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए और स्थानीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने पर डिजिटल एक्सरे में श्री रजनाती के शरीर की 4 पसलियाँ टूटी हुई पाई गई वहीं नाक की हड्डी में भी फेक्चर हो गया है।चुनाव में ड्यूटी करने का मानस होने के कारण श्री रजनाती ने तत्काल निर्वाचन कार्यालय को सूचित नहीं किया लेकिन निरन्तर उपचार के बाद भी शिक्षक श्री रजनाती के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है जिससे अब उनके निर्वाचन में दायित्व निर्वाह करना मुश्किल होता दिखाई दे रहा है।उक्त परिस्थितियों में शिक्षक श्री रजनाती के सुपुत्र निखिल रजनाती ने जिला निर्वाचन अधिकारी से उनके पिता के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मानवीय संवेदनाओं के आधार पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके निर्वाचन कार्य में सौंपे गए दायित्व से मुक्त करने की माँग की है।
गोपालगंज जिले के शिक्षिका पुष्पा प्रसाद शिक्षिका मध्य बिधालय कुचायकोट का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुस्कार के लिए हुआ जिन्हें राष्टपति द्बारा सम्मानित किया जाएगा। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने निणंय लिया है कि गोपालगंज का नाम देश स्तर पर पहुचाने वाली पुष्पा प्रसाद पर डाकयूमेंटी फिल्म प्रवंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में निर्माता सुधा तिवारी द्बारा बनाया जाएगा ।
3 days ago
बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिला। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटू 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म 25 एवौ 26 अगस्त 2026 को प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में बनेगी।
3 days ago
बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिला। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटू 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म 25 एवं 26 अगस्त 2026 प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में बनाएगी।
3 days ago
व्यापार मंडल की बैठक नगर समस्याओं की उठी आवाज़
3 days ago
बछरावां में व्यापार मंडल की बैठक नगर समस्याओं की उठी आवाज़
3 days ago
व्यापार मंडल ने जन समस्याओं को लेकर तेज की सक्रियता
4 days ago
चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटु 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के निर्माण के लिए प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिली। प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 25 एवं 26 अगस्त 2026 को बिहार बिधान परिषद् में सुटिंग होगी।
5 days ago
अपर कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा, 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर सभाकक्ष में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भाषी में स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित शिक्षिका द्वारा शाला में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने का मामला सामने आया। इसी प्रकार ग्राम तिगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। राजस्व संबंधी मामलों में प्लाट के स्वत्व, स्वामित्व एवं आधिपत्य से जुड़े राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, लंबित प्रकरण के निराकरण, धारणा अधिकार के तहत स्थायी पट्टा प्रदान करने तथा स्वामित्व निर्धारण प्रमाण-पत्र जारी करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। खेत के सीमांकन एवं अवैध कब्जे के प्रयास से संबंधित शिकायत भी नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा प्रसूति के बाद मातृ योजना का लाभ नहीं मिलने, पुत्र के नाम से राशन उपलब्ध नहीं होने, प्राथमिक शिक्षक को ग्राम की पदस्थ शाला से अन्यत्र स्थानांतरित करने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। नगर के शासकीय हिंदी प्राथमिक विद्यालय में सांदीपनी विद्यालय की कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रारंभ करने एवं बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास संचालित करने की मांग भी रखी गई। शाला भवन की छत की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन भी जनसुनवाई में प्राप्त हुआ। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
5 days ago
महेश दोहरे ने कलेक्टर विवेक श्रोतिय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन पूरे मामले को निष्पक्षता से दिखेगा । उनकी मांग है कि वायरल वीडियो के साथ मूल वीडियो की भी जांच कराई जाए और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद
5 days ago
वायरल वीडियो से बल्देवगढ़ में हलचल परियोजना अधिकारी महेश दोहरे बोलें वीडियो एडिट है। दोहरे ने कलेक्टर पर भरोसा जताते हुए कहा दोनों पक्षों की निष्पक्षता से जांच मे वास्तविकता तस्वीर साफ होगी