उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

शतचंडी महायज्ञ की निकली कलश यात्रा

नगर पंचायत सुकरौली में शतचंडी महायज्ञ की निकली कलश यात्रा

कुशीनगर,नगर पंचायत सुकरौली कस्बे के वार्ड नंबर दो रामजानकी नगर स्थित मां काली व हनुमान मंदिर परिसर मे आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश व शोभा यात्रा के साथ हुआ। यज्ञ मंडप परिसर से निकली कलश यात्रा पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए जोलहिनिया से धोबहा बाबा स्थान पहुंची जहां मझना नाले से विद्वान आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार करने साथ कलश मे जल भरा गया। कलश मे जल भरने के बाद कलश यात्रा यज्ञ मंडप मे पहुंची जहां यज्ञाचार्य पंडित दीपक ओझा द्वारा कलश स्थापना करवाया गया। भव्य कलश व शोभा यात्रा मे शामिल सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा किये जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से बचाव कों कस्बे के युवा व्यापारियों द्वारा जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गयी थी। यज्ञ के व्यवस्थापक नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा व अरुणशंकर जायसवाल ने बताया कि नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ मे कथावाचक पंडित दामोदर जी महराज द्वारा संगीतमयी राम कथा व अयोध्या से आयी लीला मंडली द्वारा रामचरित मानस के पात्रों का सजीव मंचन किया जायेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप,राजेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार पत्रकार, अरविंद यादव, विजेंद्र मद्धेशिया, वरूण जायसवाल, गुरुदयाल गुप्ता, रविश सिंह, दिनेश सिंह, दीपक गुप्ता, महेश गुप्ता व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!