महाराष्ट्र में कहां किसके बीच मुकाबला? आठ सीटों पर थमा चुनाव प्रचार।
राज्य महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। महाराष्ट्र में दूसरे चरण के किए 26 अप्रैल को आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
महाराष्ट्र में कहां किसके बीच मुकाबला? आठ सीटों पर थमा चुनाव प्रचार।
मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। महाराष्ट्र में दूसरे चरण के किए 26 अप्रैल को आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। चुनावी मैदान में महाराष्ट्र की आठ सीटों पर सभी राजनीतिक दलों के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।महाराष्ट्र में दूसरे चरण के लिए कितनी सीटों पर मतदान?महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के सेकंड फेज में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी शामिल में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में चुनाव लड़ने वाली प्रमुख पार्टियां बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) हैं।किसका किससे मुकाबला?अकोला सीट: अकोला सीट से एनडीए की तरफ से अनूप धोत्रे और इंडिया गठबंधन की तरफ से अभय काशीनाथ पाटिल चुनावी मैदान में हैं। इस सीट से प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी भी चुनाव लड़ रही है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।बुलढाणा सीट: बुलढाना निर्वाचन सीट से एनडीए उम्मीदवार प्रतापराव गणपतराव जाधव का मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार नरेंद्र खेडेकर से होगा।अमरावती सीट: अमरावती सीट से एनडीए की तरफ से नवनीत राणा और इंडिया गठबंधन की तरफ से बलवंत बसवंत वानखेड़े चुनावी दंगल में आपस में आपस में टकरायेंगे।वर्धा सीट: वर्धा सीट से एनडीए से रामदास तडस और इंडिया गठबंधन की तरफ से अमर शरदराव काले को टिकट दिया गया है।यवतमाल-वाशिम सीट: यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए ने राजश्री हेमंत पाटील और इंडिया गठबंधन ने संजय देशमुख को मैदान में उतारा है।हिंगोली सीट: हिंगोली सीट से एनडीए ने बाबूराव कदम कोहलीकर और इंडिया गठबंधन ने नागेश पाटील आष्टीकर चुनावी मैदान में हैं।नांदेड़ सीट: नांदेड़ सीट से एनडीए ने प्रताप राव चिखलीकर और इंडिया गठबंधन ने वसंतराव चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है।परभणी सीट: परभणी सीट से एनडीए ने महादेव जानकर और इंडिया गठबंधन ने संजय हरिभाऊ जाधव को टिकट टिकट दिया है।एनडीए-बीजेपी और अविभाजित शिवसेना ने 2019 में इन 8 सीटों में से 7 सीटें जीती थीं. बीजेपी को अकोला, वर्धा और नांदेड़ मिलीं, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी सेना ने बुलढाणा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली और परभणी से जीत हासिल की. नवनीत कौर, जो अब बीजेपी में शामिल हो गई हैं, ने 2019 में अमरावती से निर्दलीय के रूप में जीत हासिल की थी।
रेंज टीकमगढ़ में अतिक्रमण वन को ख़ाली कराकर खोदें अतिक्रमण रोधी गड्ढे और वृक्षारोपण कार्य प्रणाली अपनाई जाएगी
3 days ago
आड़ेझर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, जिला शिक्षा अधिकारी रहे मुख्य अतिथि
3 days ago
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आने को लेकर तैयारियां जिला बैठक में प्रदेश महामंत्री ने लिए सुझाव अनुशासन दी गई हिदायत
4 days ago
11 साल की निरंतर सेवा को मिला सम्मान, डी बी ग्रुप को रेड ड्रॉप एवं सेवक जन फाउंडेशन भिलाई की ओर से किया गया सम्मानित।
5 days ago
गोपालगंज बिहार। महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म काको आज 15.6.26 को जनमानस के लिए निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने रिलीज किया। महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म एण्ड टीवी प्रोडूसर एसोसिएशन मुंबई से एफ्रूड, स्क्रिप्ट राइटर एसोसिएशन मुंबई से अनुमोदित तथा बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार द्बारा सुटिंग अनुमति प्राप्त हैं। महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म prabudh entertainment YouTube channel पर उपलब्ध है।
6 days ago
पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में समर कैंप का समापन !
6 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा बिभाग की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी गोपालगंज पवन कुमार सिन्हा ने सभागार में की
6 days ago
गोपालगंज बिहार। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा ” बिहार रत्न “2026 से अंलकृत किया गया है
6 days ago
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाडली बहनों के खातों राशि अंतरित
7 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार को आज 13.6.26 को ” बिहार रत्न ” से अंलकृत किया गया