महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 बीजेपी को डरा रहा डीएमके फैक्टर, दलित, मराठा-मुस्लिम और कुनबी झटका क्यों दे सकते हैं ?
मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार बीजेपी को सबसे बड़ा फैक्टर डीएमके डरा रहा है। डीएमके मतलब दलित, मराठा-मुस्लिम और कुनबी। महाराष्ट्र में पहले चरण का लोकसभा चुनाव हो चुका है, जिसमें बहुत कम वोटिंग हुई। अब दूसरे दौर के चुनाव शुक्रवार को होंगे। विदर्भ की 5 और मराठवाडा की 3 सीटों पर चुनाव है।महाराष्ट्र के पहले दौर के लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग होने के बाद बीजेपी सतर्क हो गई है। बीजेपी के रणनीतिकारों को लग रहा है कि कम वोटिंग मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के सपने के आड़े आ सकती है। लिहाजा, एक तरफ जहां उसने अपने चुनाव प्रचार में हिंदुत्व का तड़का लगाना शुरू कर दिया है, वहीं अगले दौर के चुनावों में वोटर्स को मतदान के लिए निकालने की रणनीति पर भी काम हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, संघ और बीजेपी के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे वोटर्स के बूथ तक आने का इंतजार न करें, बल्कि हर दो घंटे में वोटर लिस्ट की समीक्षा करने के साथ ही हर सोसायटी और घर-घर जाकर वोटर्स को बाहर निकालें। बीजेपी को अंदेशा है कि पहले दौर की कम वोटिंग के बाद अगले दौर में उसकी चुनौती और बढ़ गई है। खास तौर पर महाराष्ट्र में, जहां महा विकास आघाडी की शक्ल में इंडिया अलायंस एकजुट है और ज्यादातर सीटों पर उसने सूझ-बूझ और समन्वय के साथ उम्मीदवारों का चयन किया है।दलितों का क्या है डर?इस चुनाव में सबसे बड़ा फैक्टर डीएमके यानी दलित, मराठा-मुस्लिम और कुनबी बनकर सामने आ रहा है। दूसरे दौर के चुनाव में विदर्भ की पांच और मराठवाडा की तीन सीटों पर चुनाव है, लेकिन इनमें से कई पर बीजेपी को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। असल में महाराष्ट्र में दलित मतदाता विदर्भ और मराठवाडा में निर्णायक होता है। जहां अब यह बात फैलने लगी है कि अगर बीजेपी सत्ता में आई, तो वह बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को बदल देगी। हालांकि, पीएम मोदी बार-बार दोहरा रहे हैं कि संविधान को कोई ताकत नहीं बदल सकती, लेकिन दलितों में बाबासाहेब का दर्जा भगवान से कम नहीं है, इसलिए चाहे नवबौद्ध हों या दलित, संविधान से छेड़छाड़ की बात तक मुद्दा बनाने के लिए काफी है।इंडिया की जगह भारत करने जैसे भाषण भी दलित समाज में शक पैदा कर चुके हैं। उसकी असली चिंता आरक्षण है। इस बार विपक्ष ने भी इसे मुख्य मुद्दा बना रखा है। बाबासाहेब आंबेडकर के पोते और वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर अपनी हर सभा में बीजेपी से संविधान को खतरा होने की बात पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं। विपक्ष कह रहा है कि अगर बीजेपी और मोदी सत्ता में लौटे, तो अगली बार चुनाव ही नहीं होगा।मराठा क्या लेंगे फैसला?दूसरी तरफ, मराठा समाज भी आरक्षण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन करता रहा है। मनोज जरांगे पाटील ने साफ तौर पर किसी का समर्थन करने से मना कर दिया, लेकिन वह बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को जिस तरह कोसते घूम रहे हैं। उससे मराठा समाज में बीजेपी के खिलाफ संदेश जा रहा है। जालना में जिस तरह से मराठा आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं।उसके विडियो मराठा समाज के वॉट्सऐप ग्रुप पर अब भी घूम रहे हैं। राज्य में मराठा समाज करीब 30 फीसदी तक माना जाता है। अगर ये नाराज हुए, तो बीजेपी के कई दिग्गज नेता मुश्किल में आ सकते हैं। मराठवाडा में मुस्लिम समाज भी पूरी तरह बीजेपी के खिलाफ नजर आ रहा है। इनकी संख्या कहीं 7 फीसदी, तो कहीं 13 फीसदी तक है।विदर्भ और मराठवाडा तक फैला कुनबी समाज पहले से बीजेपी के विरोध में खड़ा दिखाई दे रहा है। ऐसे में, राज्य में अब यदि कोई बड़ा मुद्दा नहीं आया, तो बीजेपी के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। हालांकि, जानकार मान रहे हैं कि पहले दौर की पांच सीटों में बीजेपी का पलड़ा ही कुछ भारी है। तीन पर बीजेपी+सहयोगी और दो पर कांग्रेस जीत सकती है, वहीं दूसरे दौर की आठ सीट में भी पांच पर बीजेपी और सहयोगी आगे हैं। तीन पर कांग्रेस और सहयोगी जीत सकते हैं। दूसरे शब्दों में हर दौर में कम से कम 40 फीसदी तक सीट का घाटा सत्ता पक्ष को हो सकता है।
गोपालगंज जिला के लोहरपटी नेचुआ जलालपुर की अमृता सागर आन बान शान है तथा इनकी पुस्तक अनमोल है।
2 days ago
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक पलेरा में सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ
2 days ago
एकयुप्रेशर चिकित्सक/ एकयुप्रेशर थेरापिस्ट अपना इनरौलमेंट एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में करावें- डा0 बंदना शर्मा
3 days ago
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
3 days ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
3 days ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
3 days ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
3 days ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
3 days ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट