Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा जालसाजी का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि संग्रामगढ़ थाना के पण्डित का पुरवा निवासी आरोपी कलेश्वर पटेल के पुत्र नरेन्द्र पटेल ने बीती उन्नीस अप्रैल को उसे शादी का झांसा देकर चंदौली बुलवाया। यहां रात में उसे सुबह शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना लिया। अगली सुबह पीडिता को आरोपी गोपीगंज ले आया। यहां आरोपी ने अपने भाई को बुलवाकर उसे प्रतापगढ़ के बाबागंज वाहन से छोड दिया। पीडिता ने अपने मौसेरे भाई को फोन पर सूचना देकर बुलवाया तब घर पहुंची। घर पहुंचकर पीडिता ने परिजनों से आपबीती बतायी। इस पर पीडिता की मां ने आरोपी के परिजनो को जानकारी दी। इस पर परिजन भडक उठे और गालीगलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। आरोपी के परिजनों ने आरोपी की कहीं और शादी कर देने की भी बात कही। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरूवार को आरोपी नरेन्द्र पटेल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!