महाराष्ट्र की इस मंडी में सिर्फ 1 रुपये किलो रह गया प्याज का दाम।
राज्य महाराष्ट्र यह देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है।प्याज की निर्यात बंदी के 132 दिन पूरे हो चुके हैं। किसान रोजाना इंतजार कर रहे हैं कि कब सरकार निर्यात को खोलेगी और उन्हें अच्छा दाम मिलेगा।
विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई महाराष्ट्र की इस मंडी में सिर्फ 1 रुपये किलो रह गया प्याज का दाम।
मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र यह देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है।प्याज की निर्यात बंदी के 132 दिन पूरे हो चुके हैं। किसान रोजाना इंतजार कर रहे हैं कि कब सरकार निर्यात को खोलेगी और उन्हें अच्छा दाम मिलेगा। लेकिन किसानों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। सरकार ने अब अनिश्चितकाल के लिए प्याज की निर्यात बंदी लागू कर दी है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि यह अब कब तक जारी रहेगी। किसानों का आरोप है कि निर्यात बंदी की वजह से ही देश की कई मंडियों में प्याज के दाम इस समय अपने निचले स्तर पर आ गए हैं। खास तौर पर महाराष्ट्र में, क्योंकि यह देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है और यहां कई जिलों में किसानों की आजीविका सिर्फ प्याज की खेती पर निर्भर रहती है। प्रभावित किसान चुनावी सीजन में अब सरकार को कोस रहे हैं।राज्य की कई मंडियों में प्याज का न्यूनतम दाम, 100, 200, 300 और सिर्फ 400 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। जबकि अधिकतम दम 1200 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। किसानों के दावे के अनुसार यह उत्पादन लागत से भी कम दाम है। महाराष्ट्र के धुले जिले में 16 अप्रैल को प्याज का न्यूनतम नाम सिर्फ 100 रुपये प्रति क्विंटल था, यानी मात्र 1 रुपये किलो। अधिकतम दम 1400 जबकि औसत दाम 1100 रुपये प्रति क्विंटल रहा।महंगाई कौन बढ़ा रहा है?इसी तरह सोलापुर, जामखेड़ और राहता मंडी में किसानों को न्यूनतम दाम सिर्फ 2 रुपये किलो मिल रहा है। अहमदनगर जिले की पाथर्डी मंडी में सिर्फ 3 रुपये और दौंड में मात्र 4 रुपये किलो दाम है। यह किसानों को मिलने वाला दाम है, जबकि महाराष्ट्र के ही शहरों जैसे मुंबई और पुणे में उपभोक्ताओं को 30 से 40 रुपये किलो पर प्याज मिल रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार ने महंगाई रोकने के लिए निर्यातबंदी की है लेकिन उन लोगों को नहीं रोक रही है जो महंगाई बढ़ाते हैं। बल्कि सरकार सिर्फ किसानों को परेशान कर रही है तो चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद प्याज का उत्पादन करते हैं।किस मंडी में कितना है दाम?रहता मंडी में 16अप्रैल को 2432, क्विंटल प्याज की आवक हुई। न्यूनतम दाम 200, अधिकतम 1700 और औसत दाम 1300 रुपये प्रति क्विंटल रहा।सोलापुर (नरायणगांव) में मात्र 25267 क्विंटल प्याज की आवक हुई। इसके बावजूद न्यूनतम दाम सिर्फ 200, अधिकतम 2000 और औसत 1100 रुपये क्विंटल रहा।धुले में 2088 क्विंटल प्याज की आवक हुई। इसके बावजूद न्यूनतम दाम सिर्फ 100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। अधिकतम दाम भी बहुत कम सिर्फ 1400 और औसत दाम 1100रुपये क्विंटल रहा।पथरदी मंडी में 88 क्विंटल प्याज की आवक हुई। इसके बावजूद न्यूनतम दाम सिर्फ 300, अधिकतम 1550 और औसत दाम 1000 रुपये क्विंटल रहा।
वाराणासी उत्तर प्रदेश। गैंगस्टर एक्ट के आरोपित को कोर्ट से मिली बड़ी राहत। वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
7 hours ago
मैनपुरी उत्तर प्रदेश। एसटीएफ का बड़ा एक्शन. मिलावटी पेट्रोल .डीजल बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब. दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार. हजारोः लीटर अपमिश्रित ईधन जप्त। मैनपुरी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
7 hours ago
कोलवा गांव के सरकारी विद्यालय में भवन की जर्जर स्थिति
7 hours ago
पश्चिम चंपारण बगहा से मनोज कुमार की रिपोर्ट । SLUG : बगहा-1 प्रखंड के कोहुआवा गांव में एक ही भवन में दो स्कूल संचालित । एंकर जर्जर छत से हादसे का खतरा न्यूज़ पोस्ट : पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत कोहुआवा गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। यहां एक ही स्कूल भवन में दो-दो विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। विद्यालय भवन की छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह दरारें हैं और बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद सैकड़ों बच्चे रोज़ इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नए भवन का शीघ्र निर्माण कराया जाए या कम से कम बच्चों की जान को देखते हुए अस्थायी सुरक्षित व्यवस्था तुरंत की जाए। 📍 स्थान : कोहुआवा गांव, बगहा-1 प्रखंड
7 hours ago
शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले का हिस्सा गिरने से 3 घायल, एक की हालत गंभीर शिवरीनारायण,
7 hours ago
15 से 19 फरवरी तक होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन
10 hours ago
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केंद्रीय बजट पर युवाओं के साथ किया संवाद सूरज राजपूत रही उपस्थित विवाह तिथि केंद्रीय बजट2026 से देश रचेगा स्वर्ण अध्याय। इंजीनियर अभय यादव
19 hours ago
ग्राम मोहनगढ़ में कलेक्टर एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर राजस्व कराया गया निराकरण अभिलेख सुधार के 52 प्रकरणों संबंधी समस्याओं मोके पर हुआ निराकरण
22 hours ago
जनसुनवाई में समाधान तक एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की पहल से जनता को मिला भरोसा का मंच जमीन पर
22 hours ago
163 जोड़े के साथ बालोद में सामूहिक विवाह बना यादगार