हिसार में प्रेस वार्ता करते हुए ब्राह्मण खाप के पदाधिकारी
ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने हिसार में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भाजपा के हिसार लोक सभा प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने ब्राह्मण समाज के प्रति जो टिप्पणी की है वह निंदनीय है! इसका ब्राह्मण खाप हरियाणा व समस्त ब्राह्मण समाज पुरजोर विरोध करता है और रणजीत सिंह चौटाला को चेतावनी देता है कि सात दिन के अंदर या तो ब्राह्मण समाज से माफी मांगे अन्यथा ब्राह्मण समाज एकजुट होकर के हिसार लोक सभा क्षेत्र में इसको हराने का काम करेगा और पूरे हरियाणा प्रदेश का ब्राह्मण हिसार लोकसभा क्षेत्र में इकट्ठा होकर गांव-गांव जाकर चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के खिलाफ चुनाव में वोट मांगेगा और इसको हराकर ही दम लेगा! जो चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है कि ब्राह्मण समाज ने समाज को जाति-पाती में बांटा है और ब्राह्मण समाज ही जातीय दंगे करवाता है! अशोक शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज कभी किसी का विरोध नहीं करता हर जाति, हर समुदाय को साथ लेकर चलता है! ब्राह्मण ही केवल ऐसा है जो भगवान् से प्रार्थना करता है कि पूरे विश्व में, पूरे समाज में, हर जाति में, समुदाय में सुख शांति रहे, सबके घरों में मंगलकार्य हो, सब खुश रहे! इसके बावजूद मैं चौधरी रणजीत सिंह चौटाला से पूछना चाहता हूँ कि वह किस आधार पर कह रहे है कि ब्राह्मण जातीय दंगे करवाते हैं! अगर उनके पास कोई प्रमाण है तो हिसार लोकसभा की 36 बिरादरी को इकट्ठा करके उनके सामने रखे! अन्यथा सार्वजनिक तौर पर ब्राह्मण समाज से माफी मांगे नही तो ब्राह्मण समाज इकट्ठा होकर उनको लोकसभा चुनाव के अंदर बतलाएगा कि ब्राह्मण क्या होता है! मैं कहना चाहता हूँ चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को कि आप चौधरी देवी लाल के वंशज है, जो ब्राह्मण का पूरा मान सम्मान करते थे, इज्जत करते थे और आपकी ऐसी टिप्पणी कहीं-न-कहीं आपके लिए शर्मनाक है! आप हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री भी हैं! जाति-पाती में तो समाज को आप बांट रहे है ब्राह्मण नही! इस तरह का ब्यान देना आपकी मानसिकता को दर्शाता है कि आप ब्राह्मण समाज से कितना भेदभाव रखने वाले इंसान हैं! आज सारा समाज इकट्ठा होकर ब्राह्मण खाप हरियाणा के माध्यम से आपके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करता है और आपको सात दिन का अल्टीमेटम दिया जाता है कि या तो ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे नही तो पूरे प्रदेश का ब्राह्मण समाज इकट्ठा होकर आपका हिसार लोकसभा के अंदर ऐसा विरोध करेगा जो आजतक पूरे भारतवर्ष में किसी का नही हुआ होगा! अगर चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने सात दिन के अंदर ब्राह्मण समाज से माफी नही मांगी तो ब्राह्मण समाज भाजपा नेतृत्व से मिलकर हिसार लोकसभा प्रत्याशी चौधरी रणजीत चौटाला को बदलने का आग्रह करेगा! रामलला शर्मा सचिव ब्राह्मण खाप हरियाणा रोशन शर्मा प्रधान ब्राह्मण खाप हरियाणा ऋषि राम शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा हल्का उचाना मौजूद रहे।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुविधा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*
2 days ago
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
2 days ago
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
3 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
3 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
4 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
4 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
4 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
4 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।
4 days ago
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा हजारों का सैलाब, पुलिस ने 765 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार ,मजदूर-किसानों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम से थमी दल्ली राजहरा की रफ्तार