ऑनलाइन सट्टा आईपीएल की हर गेंद पर लग रहे दाव, सटोरिए हर रोज कर रहे लाखों के बारे में नारे, गाड़ी के अंदर सट्टा खिलाते दो सटोरियों को माधव नगर पुलिस ने दबोचा, नगदी सहित लाखों का माल हुआ जप्त
कटनी। आईपीएल क्रिकेट मैच का सीजन प्रारंभ होते ही ऑनलाइन सट्टे का कारोबार अपने चरम पर पहुंच चुका है। शहर के प्रमुख सटोरियों के ठिकाने पर हर दिन लाखों के दाव लगाए जा रहे हैं। सटोरिए जहां लाखों रुपए के वारे न्यारे कर रहे हैं वहीं पुलिस ने अब तक सटोरियों पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। गत दिवस माधव नगर पुलिस ने दो सटोरियों को दबिश देकर 2 मोबाईल, 1 महिन्द्रा थार, नगदी 41 सौ रुपए सहित कुल 15 लाख 23 हजार 1 सौ रुपए का माल बरामद किया। माधव नगर पुलिस की कार्यवाही से क्रिकेट सटोरियों में हड़कंप तो मचा लेकिन दाव बाजी का खेल फिर भी जारी रहा।
कोतवाली और माधव नगर में सर्वाधिक ठिकाने l
क्रिकेट सट्टे का व्यापार जिले में कोतवाली और माधव नगर थाना क्षेत्र से संचालित होता है। इन दोनों थाना क्षेत्रों में कुछ सटोरिए तो ऐसे भी हैं जो की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं और इन्हें राजनीतिक संरक्षण भी मिला हुआ है। पुलिस चाह कर भी इन सटोरियों के ठिकाने तक पहुंच नहीं पाती। कटनी जिले के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की गूंज पूरे देश में कई बार सुनाई दे चुकी है। क्रिकेट सट्टे में लिप्त सफेद पोश नेताओं की शह पर सटोरिए अपने काम को बखूबी अंजाम देते रहते हैं। कटनी जिले की पुलिस ने कई बार क्रिकेट सट्टे के ठिकानों पर कार्यवाही की लेकिन इन ठिकानों को संचालित करने वाले मुख्य आरोपियों तक पुलिस कभी नहीं पहुंच सकी। चर्चाएं तो यह भी सामने आती रही है कि क्रिकेट सट्टे के कारोबार पर हाथ न डालने के लिए पुलिस पर राजनीतिक दबाव भी बनाए जाते रहे हैं।
गाड़ी के अंदर खिला रहे थे सट्टा
गत शुक्रवार की देर रात माधव नगर पुलिस ने अजय थारवानी एवं मोहित परसवानी नामक क्रिकेट सटोरियों को छापामार कार्यवाही करते हुए पकड़ा। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अजय थारवानी के पास से एक मोबाइल एक महिंद्रा थार गाड़ी और नगद 4100 जप्त किए। पकड़े गए दोनों क्रिकेट सटोरिए गाड़ी के अंदर ही क्रिकेट सट्टे के दाव लगवा रहे थे। कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों सटोरियों के पास से नगद 41 सौ रुपए दो मोबाइल सहित 15 लाख 23 हजार 1 सौ रुपए का माल जब्त किया है।
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
2 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
3 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
4 days ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही
4 days ago
गोपालगंज बिहार । नये जिला पदाधिकारी ने आज जिले की कमान संभाली
4 days ago
51 हजार परिवार बनें बच्चों के पहले शिक्षक 80 हजार बच्चे खेल खेल में कर रहे हैं स्कूल की तैयारी
5 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरूद्वारा पटना साहिब का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने आज जनमानस के लिए किया जिसे prabuddh entertainment youtube chanel पर देखा जा सकता है।
5 days ago
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत पारित किया आदेश
5 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आज प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर द्बारा “बिहार रत्न” से अंलकृत किया गया।