ताज़ा ख़बरें

रामगंजमंडी में पुलिस और एफएसटी टीम की कार्रवाई: कार से 10 लाख रुपए जब्त,

मध्यप्रदेश की ओर से आ रही थी गाड़ी

रामगंजमंडी में लोकसभा चुनाव 2024 में आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस टीम मुस्तैदी से नाकाबंदी कर रही है। शहर में शुक्रवार को उंड़वा रोड पर वाहनों के चैकिंग के दौरान पुलिस की एफएसटी टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने टोल प्लाजा के पास कार से 10 लाख 500 रुपए जब्त किए है। पहले तो टीम ने कार चैकिंग मे मिले लाखों रुपए का कार मालिक से हिसाब पूछा, ऐसे मे संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कार रामगंजमंडी से मध्यप्रदेश भानपुरा जा रही थी। रामगंजमंडी एसएचओ रामनारायण भंवरिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के मध्य नजर रखते हुए थाना क्षेत्र के मध्यप्रदेश बॉर्डर और जिला सीमा पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। शुक्रवार को एफएसटी टीम मे हेमराज गुर्जर और हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद के नेतृत्व मे पुलिस उंड़वा रोड पर तैनात थे। इस दौरान एमपी की ओर से आने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान कार के बोनट साइड विंडो से रुपए के बंडल मिले। ऐसे मे कार ड्राइवर मुकेश पुत्र रामनारायण निवासी भानपुरा मध्यप्रदेश से रुपयों के बारे मे जानकारी ली गई। जिसमें संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रुपयों की काउंटिंग की तो 10 लाख 500 रुपए निकले। इस दौरान कार्रवाई मे कॉन्स्टेबल वंदना, नूतन ओर पवन आदि शामिल रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!